नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में बदलाव का असर शुक्रवार सुबह भारत के कई शहरों में देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल एक बार फिर बढ़कर 73 डॉलर के करीब पहुंच गया है।जबकि डब्ल्यूटीआई 69.91 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज किया गया।
इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बड़ा उतार-चढ़ाव दिख रहा है। आज सिर्फ यूपी ही नहीं बिहार और हरियाणा के शहरों में भी तेल की कीमतों में उछाल आया है। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके चलते यूपी, बिहार और हरियाणा के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के बहराइच जिले में पेट्रोल 1.20 रुपये महंगा होकर 96.13 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 1.07 रुपये चढ़कर 89.17 रुपये लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 11 पैसे महंगा हुआ और 105.34 रुपये लीटर हो गया, जबकि डीजल 10 पैसे चढ़कर 92.19 रुपये लीटर पहुंच गया है. हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 3 पैसे चढ़कर 95.07 रुपये लीटर तो डीजल 3 पैसे चढ़कर 87.93 रुपये लीटर बिक रहा है।
