FirozpurPunjab News: 4 बेटियों की मां 2 महीने से खुले आसमान में...

Punjab News: 4 बेटियों की मां 2 महीने से खुले आसमान में रहने को मजबूर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सामान घर से बाहर फेंकने के लगाए आरोप, कहा- थानों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं हो पा रही सुनवाई

फिरोजपुरः किसानी झंडे की आड़ में 4 बेटियों की मां 2 महीने से खुले आसमान में रहने को मजबूर है। जानकारी अनुसार कुछ दंबग लोगों की ओर से पीड़ित महिला का सामान घर से बाहर फेंककर घर पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं महिला अपने बेटियों के साथ एसएसपी दफ्तर औऱ थानों के चक्कर काट रही है। जानकारी अनुसार खुशविंदर कौर की 4 बेटियां है और उसका पति उन्हें छोड़कर चला गया है। मजदूरी कर महिला बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। लेकिन अब उनके सिर से घर की छत भी छीन ली गई है। खुशविंदर कौर के मुताबिक उसने एक प्लाट राज सिंह नाम के व्यक्ति से खरीदा था। जिसका उसने 50 हजार रुपए बयाना दिया था। जिसके बाद उन्होंने वहां 2 कमरे तैयार किए, जब रजिस्ट्री के लिए राज सिंह के साथ संपर्क किया तो उसने चुनाव में व्यस्थ होने का कहकर टालमटोल कर दिया और बाद में रजिस्ट्री करवाने की बात कही। महिला के मुताबिक राज सिंह की ओर से करीब 2 महीने पहले महिला और कुछ व्यक्ति के साथ मिलकर उसके घर का सामान बाहर फेंक दिया और घर पर कब्ज कर लिया। इसके बाद जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की तो वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पाई। पिछले 2 महीने से वह खुले आसमान में रहने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला की मां भी अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी दफ्तर के चक्कर काट रही है। उनका कहना है कि उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...