AmritsarPunjab News: इस इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीड़ित ने कुछ दिन पहले पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा पर करवाया था केस दर्ज

अमृतसरः चुनाव को लेकर पुलिस भी लगातार सख्ती बरत रही है, वहीं अमृतसर शहर में आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। शहर के वेरका इलाके में एक सामाजिक कार्यकर्ता को कुछ नकाबपोश लोगों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी। जानकारी देते हुए, समाजसेवी कार्यकर्ता अमन ने बताया कि कल रात कुछ नकाबपोश आये और उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया। आरोपी लोगों को इकट्ठा होता देख उसे जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल रही हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले पंजाबी एक्टर नीरू बाजवा पर मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी पुलिस से इस बारे में शिकायत की है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक सूचना मिली थी, जिस पर वे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। आगामी जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...