Himachalस्वास्थ्य विभाग ने प्राइमरी इंक्वारी के बाद महिला डॉक्टर को किया सस्पेंड

स्वास्थ्य विभाग ने प्राइमरी इंक्वारी के बाद महिला डॉक्टर को किया सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्राइवेट हॉस्पिटल की गाईनी सर्विस को किया बंद
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला मुख्यालय के नजदीकी रक्कड़ कालोनी में स्थित ग्रेस अस्पताल में मंगलवार देर रात पंजाब की रहने वाली महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी । इस मामले को लेकर परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। आज परिजनों ने पुलिस स्टेशन ऊना पहुंचकर इस मामले में अपने बयान दर्ज करवाए।
मृतक महिला जसविंद्र कौर के परिजनों का आरोप है हम सरकारी अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए आए थे लेकिन वहां पर तैनात सरकारी डॉक्टर सविंकी जैन ने उनका ग्रेस अस्पताल में बेहतर इलाज होने की बात कहकर उन्हें ग्रेस अस्पताल में भेजा और उसी अस्पताल में वह सरकारी अस्पताल में तैनात डाक्टर सविंकी जैन पहुंची, यहां ऑपरेशन के दौरान उनके पेशेंट की मौत हो गई ,लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी गई। परिजनों द्वारा जब अस्पताल के कमरे में जबरदस्ती जाकर पेशेंट को देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक महिला के परिजनों द्वारा ग्रेस अस्पताल और डॉक्टर सविंकी जैन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था लेकिन अभी तक सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर को गिरफ्तार न किए जाने को लेकर परिजन नाराज हैं ,उन्होंने प्रशासन को कुछ दिन का समय दिया है कि अगर जल्द ही सरकारी डॉक्टर को अरेस्ट नहीं किया जाता है तो उसके बाद में ठोस कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
परिजनों व सरपंच का कहना है कि इस डॉक्टर के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिलने की उन्हें जानकारियां मिली है बह चाहते हैं कि ऐसा हादसा फिर किसी के साथ न हो इसलिए उस डॉक्टर को अरेस्ट कर उसके खिलाफ से कड़ी कार्रवाई की जाए ।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले ग्रेस अस्पताल में एक महिला की मौत हो जाने के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच आरंभ कर दी है। सीएमओ डॉ संजीव कुमार वर्मा के अनुसार ग्रेस अस्पताल में महिला की मौत हो जाने के मामले में सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर सविंकी जैन का नाम इसमें पाया गया है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राइमरी इंक्वारी किए जाने के बाद महिला चिकित्सक को सस्पेंड कर दिया गया है, और उन्हें तुरंत डायरेक्टरेट हैडक्वाटर शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ संजीव कुमार वर्मा ने इस मामले की अब तह तक जांच किए जाने की बात कही है। बहीं उन्होंने ग्रेस अस्पताल की गायनी सर्विस को बंद किए जाने की जानकारी दी है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच को लेकर अस्पताल के अधिकारियों से भी जांच पड़ताल कर रही है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...