Nationalइस इलाके के 134 पुलिसकर्मियों पर SSP ने की FIR, जानें वजह

इस इलाके के 134 पुलिसकर्मियों पर SSP ने की FIR, जानें वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरपुरः हमेशा देखा जाता है कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस शरारती अनसरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करती रहती है, लेकिन जब पुलिस कुछ गलत करती है तो बड़े अधिकारियों द्वारा उनको भी नहीं बख्शा जाता और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन पर भी कार्रवाई की जाती है। ऐसा ही मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है जहां, 134 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी मुताबिक, मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर जिले के आठ थानों में ऐसे 134 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला पुलिस के सूत्रों ने बताया कि कुल 943 मामलों में जांच अधर में लटकी हुई है, क्योंकि तत्कालीन जांच अधिकारियों का तबादला हो गया और उन्होंने फाइल जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों को नहीं सौंपी। इन पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) (लोक सेवकों द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ऐसे पुलिसकर्मियों की सबसे अधिक संख्या नगर थाना (54) में थी, उसके बाद ब्रह्मपुरा (27), सदर (21), काजी मोहम्मदपुर (11) और अहियापुर (छह) का स्थान है। सूत्रों ने दावा किया कि ये पुलिसकर्मी, जिनमें से कई अब दूसरे जिलों में तैनात हैं, मुजफ्फरपुर पुलिस के बार-बार लिखित अनुरोध के बावजूद फाइल वापस करने में विफल रहे जिसपर उन पुलिस कर्मियों पर एसएसपी द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...