Himachalएससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने जिला के एससी पदाधिकारियों के...

एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने जिला के एससी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने आज शनिवार को एससी आयोग के रामपुर स्थित भवन में जिला की अनुसूचित जाति के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अनुसूचित आयोग के सदस्य सचिव एवं एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान तथा आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा भी उपस्थित रहे।

इस दौरान कुलदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय खोलने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव और उनके अधिकारों का हनन न हो, यह सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि आगे भी समय-समय पर अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित बनाया जाएगा।

एससी आयोग के अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त अनुसूचित जाति वर्ग, दलित व शोषित वर्ग इस टिप्पणी की घोर निंदा करता है। अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में रहने, खाने और शिक्षा का एक समान हक दिलाने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर जी एससी वर्ग के मसीहा हैं और एससी वर्ग ऐसी गलत टिप्पणीयों को बर्दाशत नहीं करेगा।

बैठक में पधारे अनुसूचित जाति के जिला पदाधिकारियों ने एससी आयोग का कार्यालय ऊना जिला पर खोलने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू तथा उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला में प्रदेश स्तर का बड़ा कार्यालय खुलना ऊना के लिए गर्व की बात है। इस ऐतिहासिक कदम से दलित समाज, वंचितों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

बैठक में प्रदेश संयोजक लेखराज भारती, सेवानिवृत्त डीएसपी कमल चंद, अनुसूचित जाति के जिला प्रधान तरसेम लाल सहोता, अनुसूचित जाति की जिला महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, हरोली ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल जस्सा, ऊना एससी ब्लॉक के अध्यक्ष बलराम माहे, एससी महिला अध्यक्ष ऊना राणो देवी, गगरेट एससी ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र कुमार, जिला के महासचिव गुरपाल कलसी, जिला उपाध्यक्ष मोहिंद्र सिंह, बलदेव सरोहा, रामजी दास, जिला कबीर पंथी सभा से सुरेश मियां ने भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...