Baddiलम्बे समय से बंद पडी लिफट को भी चालू किया गया

लम्बे समय से बंद पडी लिफट को भी चालू किया गया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में गोल्डन जुबली वर्ष पर जश्न का माहौल

उद्योगों के कार्यों का समय पर निष्पादन करना पहली प्राथमिकता – पवन कुमार

बददीसचिन बैंसल:हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पचासवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया । इस अवसर पर जहां कार्यालय परिसर को साफ सफाई करके चाक चौबंद बनाया गया वहीं बिल्डिंग के आस पास फैली गंदगी को साफ किया गया । कार्यालय चौथी मंजिल पर होने के कारण लम्बे समय से बंद पडी लिफट को भी चालू किया गया है । साथ ही चारों ओर रंग बिरंगी सुंदर लडियों से परिसर को सजाया गया है ।

जानकारी देते हुए सहायक पर्यावरण अभियन्ता पवन कुमार ने बताया कि पचास वर्ष पूर्व 1974 को सेन्ट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का गठन किया गया था तथा उसी दिन से हिमाचल राज्य नियंत्रण बोर्ड पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपनी अहम भूमिका निभा रहा है । हमारा मुख्य कार्य वायु प्रदूषण, प्लास्टिक अपशिष्ट, जलवायु परिवर्तन और वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करने के उपायों को लागू करना है । जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना प्रमुख है ।

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीएसपीसीबी) होटलों के लिए हिमाचल प्रदेश ग्रीन स्टार रेटिंग पहल करने वाला पहला राज्य बना है, जो हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्व पर्यटन इकाइयों को 3 से 5 ग्रीन स्टार प्रदान कता है । उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करके हर सहूलियत उद्योगों को प्रदान करना है ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...