Nationalमहिला को अगवा कर पति और बेटे को मारनें की धमकी देकर...

महिला को अगवा कर पति और बेटे को मारनें की धमकी देकर बनाया हवस का शिकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ग्वालियरः यहां इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। गिरवाई थाना क्षेत्र में पानी भरने गई महिला को एक युवक ने अगवा कर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके पति व बेटे को जान से मार देगा।

जानकारी देते गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया निवासी 34 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि उनकी पानी की मोटर खराब थी, जिसके कारण वह 16 दिसंबर की दोपहर करीब 2 बजे बड़े बाबा मंदिर के पास लगे बोर से पानी भरने गई। उस समय वहां कोई और मौजूद नहीं था।

इसी बीच पड़ोस में रहने वाला अनिल प्रजापति वहां पहुंचा और महिला को पीछे से पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे जंगल में खींच लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवक ने पीड़ित को पति और बेटे को मार देने का डर दिखाकर चुप रहने के लिए कहा।

इसके बाद, जब पीड़िता दोबारा पानी भरने गई, तो आरोपी ने उसका पीछा किया और फिर से उसे जंगल में ले जाने की कोशिश की। इस बार महिला ने विरोध करते हुए आरोपी को धक्का दिया और शोर मचाकर वहां से भाग निकली जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।

घटना की शिकायत मिलने पर गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और शनिवार रात को आरोपी अनिल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...