Breaking NewsPunjab News: University के 2 विदेशी छात्रों की सड़क हादसे में मौत

Punjab News: University के 2 विदेशी छात्रों की सड़क हादसे में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः मंडी गोबिंदगढ़ में स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी के 2 विदेशी छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकार के अनुसार हादसा गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड पर हुआ है। राहगीरों के मुताबिक कार अमलोह से गोबिंदगढ़ की तरफ जा रही थी और एक मोटरसाइकिल पर 2 व्यक्ति मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से अमलोह की तरफ आ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति अपने आगे जा रही ट्रॉली को ओवरटेक करने लगे और सामने से आ रही कार से टकरा गए।

टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल अमलोह में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान साइमन और मौजो के नाम से हुई है। दोनों ही जो नाइजीरिया के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार बाइक पर दो स्टूडेंट्स जा रहे थे।

टक्कर लगने के बाद कार काफी दूर तक बाइक सवारों को घसीटते ले गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अमलोह के एसएचओ बलवीर सिंह ने कहा कि एक युवक B.A.L.L.B. और दूसरा फिजियोथैरेपी का छात्र है। दोनों तीसरे सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं। कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...