Breaking Newsखेती मंडी कानून को लेकर किसान नेता पंधेर ने की पंजाब सरकार...

खेती मंडी कानून को लेकर किसान नेता पंधेर ने की पंजाब सरकार से ये अपील, कल निकालेंगे कैंडल मार्च, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान नेता डल्लेवाल की हालत नाजुक

चंडीगढ़ : किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोमवार को डल्लेवाल का अनशन 28वें दिन में प्रवेश कर गए है। इस दौरान यह किसान नेता चलने-फिरने में भी लाचार हो गया है, उनसे खड़ा तक नहीं हो पाया जा रहा। वहीं उनके शरीर के अहम अंग काम करना कम कर गए हैं। इसी के चलते उनकी सेहत में लगातार गिरावट आती जा रही है। उनकी देखभाल के लिए किसान मोर्चा की ओर से तैनात डॉ. स्वयमान की टीम के डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल की सेहत में लगातार गिरावट आ रही है। डॉ. स्वयमान ने कहा कि डल्लेवाल की हालत इतनी नाजुक है कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहे। उन्हें यूरिन भी बेड पर कराया जा रहा है। लगातार भूखे रहने से उनका ब्लड प्रेशर व हार्ट बीट लगातार ऊपर-नीचे हो रही है। अनशन का बुरा असर डल्लेवाल की किडनियों व लिवर पर भी पड़ा है। डॉ. स्वयमान ने कहा कि सियासत अपनी जगह ठीक है, लेकिन इसकी वजह से किसी की जान के साथ खेलना नहीं चाहिए। यह गलती ठीक की जानी चाहिए, वरना पंजाब अपने एक बड़े किसान नेता को गंवा देगा। क्योंकि डल्लेवाल पहले से ही कैंसर से पीड़ित हैं और अनशन की वजह से उनका वजन बहुत घट गया है। वहीं सरवन सिंह पंधेर ने वीडियो जारी करते हुए किसान आंदोलन की अगली नीति को लेकर ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कल यानी 24 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर दूसरे राज्यों में 5 बजे के बाद कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद 26 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर जिला हेडक्वार्टर तहसीलों के बाहर भूख हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा खेती मंडी को निजी कंपनियों को देने का ऐलान किया है। इसको लेकर पंजाब सहित सभी राज्यों को पत्र भी केंद्र द्वारा भेजा गया है। केंद्र को लगता है कि पंजाब इसको लागू कर लेंगी। पंधेर ने दोनों बॉर्डरों पर बैठे किसान नेताओं ने फैसला करते हुए पंजाब सरकार से अपील की है कि सीएम भगवंत मान विधानसभा का अजलास बुलाकर उसमें खेती को निजी हाथों में देने के फैसले को रद्द कर दें। इसी के साथ किसानों की मांगों को लेकर मत्ता पास किया जाए। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ों तक किसानों की आवाज जिस तरह से जा रही है, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि मोदी सरकार को उनकी मांगों को मानना पड़ेंगा। पंधेर ने पंजाबियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह जमकर उनका सहयोग कर रहे हैं, वहीं कड़ाके की ठंड में किसानों को हौंसले बुलंंद है। शहीदी पर्व चल रहे है, ऐसे में 27 को छोटे साहिबों के शहीदी दिवस को भी बॉर्डर पर किसानों द्वारा मनाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...