NationalPetrol-Diesel के इन वाहनों पर लगा Ban, लगेगा 20 हजार रुपये तक...

Petrol-Diesel के इन वाहनों पर लगा Ban, लगेगा 20 हजार रुपये तक का जुर्माना !

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत में गाड़ियों के प्रदूषण को लेकर हमेशा ही एक बहस चलती रहती है। आपने अक्सर सुना होगा कि ये कहा जाता है कि डीजल और पेट्रोल की गाड़ियों से प्रदूषण सबसे ज्यादा फैलता है। वहीं दिल्ली सरकार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि राजधानी में कई अधिकारी ऐसे वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिन पर ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत रोक लगाई गई है। देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के चलते कुछ विशेष पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के आवागमन पर रोक है, क्योंकि ये वाहन प्रदूषण को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल व्हीकल्स के अलावा BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों को चलाने पर बैन है। इसका मतलब है कि दिल्ली में 10 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहन और 15 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों को चलाने पर पाबंदी है।

एनजीटी ने दिल्ली सरकार को भेजे गए नोटिस में जवाब मांगा है कि ग्रैप-4 के तहत बैन किए गए पेट्रोल और डीजल वाहनों का इस्तेमाल अभी तक कुछ अधिकारी क्यों कर रहे हैं। दिल्ली में इन वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों का 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। एनजीटी ने इन पुराने वाहनों पर पहले से ही बैन लगा रखा है। लेकिन राजधानी में अभी भी कई ऐसे सरकारी वाहन चलाए जा रहे हैं जो बैन किए गए व्हीकल्स की लिस्ट में आते हैं।

एनजीटी ने दिल्ली सरकार को 107 वाहनों की लिस्ट भेजी है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में एनसीटी के अधिकारी 10 से 15 साल पुराने वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के पास इस समय करीब तीन हजार वाहन हैं। एनजीटी ने इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार को 20 फरवरी 2025 तक एक्शन लेने की बात कही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...