Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मान सरकार द्वारा ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मान सरकार द्वारा ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत

Mahabir
Last updated: January 29, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: राज्य में शहरी सड़क आधारभूत संरचना को अपग्रेड करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (Mohali) में ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ शुरू किया गया है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख शहरी केंद्र मोहाली की मुख्य सड़कों और प्रमुख जंक्शनों का तेजी से अपग्रेडेशन किया जाएगा ताकि सड़क संपर्क को बेहतर बनाया जा सके और यात्रियों के लिए निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

यह प्रोजेक्ट 10 वर्षों की देखभाल के साथ-साथ टिकाऊ सड़क संरचना सुनिश्चित करने के लिए एन.एच.ए.आई. पैटर्न और हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत लागू किया जाएगा। आज यहां पंजाब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों के लिए बेहतर सड़क संपर्क और सुचारू आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में सड़क आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि प्रमुख राज्य मार्गों और ग्रामीण सड़कों को पहले ही प्राथमिकता के आधार पर अपग्रेड किया जा रहा है और राज्य सरकार द्वारा अब पंजाब के सबसे बड़े शहरी केंद्र साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में सड़कों के व्यापक अपग्रेडेशन के काम शुरू किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को विश्व स्तरीय शहरी आधारभूत संरचना में बदलने के लिए व्यापक विकास पहलें शुरू की गई हैं। शहर के मास्टर प्लान के अनुसार शहर की मुख्य आधारभूत संरचना को और मजबूत तथा आधुनिक बनाने के लिए एक समर्पित ‘नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम’ तैयार किया गया है।

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत गमाडा और नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली प्रमुख सड़कों और जंक्शनों को युद्ध स्तर पर अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे निर्विघ्न आवागमन सुनिश्चित करने के साथ-साथ ट्रैफिक से संबंधित मुद्दों को प्रभावी ढंग से निपटाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहर निवासियों और पर्यटकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक आवागमन सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की जाएगी और इन्हें अपग्रेड किया जाएगा।

हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि सड़कों और महत्वपूर्ण जंक्शनों के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। सौंदर्यीकरण के कार्यों में लैंडस्केपिंग, आधुनिक रोशनी प्रणालियों की स्थापना और हरियाली में वृद्धि शामिल होगी, जिसका उद्देश्य शहर की समग्र सुंदरता और पर्यावरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत सभी विकास कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) की तर्ज पर और हाइब्रिड एन्युटी मोड (एच.ए.एम.) के माध्यम से लागू किए जाएंगे। इस मॉडल के तहत जिस ठेकेदार को प्रोजेक्ट सौंपा जाएगा, वह इन कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ 10 वर्षों की अवधि के लिए सड़कों की देखभाल के लिए भी जिम्मेदार होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल में नितिन कोहली द्वारा हेल्थ कार्ड कैंप, लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान
Next Article Punjab News: नालागढ़ पुलिस थाना ब्लास्ट केस: बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो व्यक्ति नवांशहर से गिरफ्तार, IED बरामद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.