नई दिल्लीः निगम बोध घाट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सलामी दी गई। आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को पहले कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया।
यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति- पीएम मोदी भी निगम बोध घाट आएंगे। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।निगम बोध घाट पहुंचा पूर्व PM मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर#ManmohanSingh #RIPManmohanSingh #FormerPM #EmotionalFarewell #NighamBodhGhat #INDvsAUS #Shameless #RahaKapoor #DrMMS pic.twitter.com/JrWFo2GMca
— Encounter India (@Encounter_India) December 28, 2024
