Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Guru Ravidas Jayanti 2026: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर आज 9 घंटे डायवर्ट रहेगा रूट, सिटी में कई सड़कें बंद, जाने वजह
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Guru Ravidas Jayanti 2026: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर आज 9 घंटे डायवर्ट रहेगा रूट, सिटी में कई सड़कें बंद, जाने वजह

Mahabir
Last updated: January 31, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, फगवाड़ा। Guru Ravidas Jayanti 2026: श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर जालंधर में हर वर्ष की तरह इस बार भी वार्षिक धार्मिक मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 31 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक सतगुरु रविदास धाम, बूटामंडी, नकोदर रोड में आयोजित होगा। मेले के शुभारंभ के अवसर पर आज एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Contents
  • शोभायात्रा का निर्धारित रूट
  • इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
  • वाहन श्रेणी अनुसार रूट
  • अन्य मार्ग व्यवस्थाएं

श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती (Guru Ravidas Jayanti) के पावन अवसर पर शोभायात्रा को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी के तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

https://en.wikipedia.org/wiki/Guru_Ravidass_Jayanti
Guru Ravidass Jayanti

शोभायात्रा का निर्धारित रूट

31 जनवरी को शोभायात्रा सतगुरु रविदास धाम, बूटामंडी से शुरू होकर गुरु रविदास चौक, नकोदर चौक, ज्योति चौक, पीएनबी चौक, मिलाप चौक, शहीद भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक होते हुए पुनः गुरु रविदास चौक से सतगुरु रविदास धाम में संपन्न होगी।

इन मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

मेले और शोभायात्रा के दौरान गुरु रविदास चौक से नकोदर चौक होते हुए वडाला चौक मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जालंधर से नकोदर और शाहकोट की ओर जाने वाले वाहन प्रतापपुर–नकोदर मार्ग के बजाय सतलुज चौक, समरा चौक, कूल रोड और अर्बन एस्टेट फेज-दो के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वाहनों की पार्किंग के लिए चारा मंडी नकोदर रोड, लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माता रानी चौक मॉडल हाउस तथा मैनब्रो चौक से बीएसएनएल एक्सचेंज तक विशेष स्थान निर्धारित किए गए हैं।

Traffic Divert Route
Traffic Divert Route

वाहन श्रेणी अनुसार रूट

  • बड़े वाहन: फिल्लौर होते हुए जंडियाला से नकोदर की ओर जाएंगे।
  • हल्के वाहन: गोराया, रुड़का कलां, जंडियाला और जालंधर कैंट के रास्ते चलेंगे।
  • छोटे वाहन: मौली, हदियाबाद चौक और लवली यूनिवर्सिटी से जालंधर हाईवे पर आएंगे।

अन्य मार्ग व्यवस्थाएं

जालंधर से लुधियाना जाने वाले बड़े वाहन मेहता बाईपास से मेहली बाईपास का उपयोग करेंगे, जबकि छोटे वाहन मेहली बाईपास, बसरा पैलेस, खोथड़ा रोड और अर्बन एस्टेट होते हुए मुख्य मार्ग पर आएंगे।
वहीं नकोदर से फगवाड़ा और होशियारपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन हदियाबाद चौक, एलपीयू, चंडीगढ़ रोड और भुल्लाराई चौक से होकर गुजरेंगे।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में पुलिस हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Mine Collapsed: माइनिंग के दौरान बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान धंसी जमीन, 200 से ज्यादा लोगों की मौत
Next Article Holiday News: फरवरी के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.