Jalandhar News: मेन बाजार में अवैध कब्जे को लेकर नगर निगम की तहबाजारी ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

40 से अधिक दुकानों का सामान किया जब्त, वाहनों के काटे चालान, की गाड़ी इंपाउंड

जालंधर (अनिल वर्मा) : : नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा अवैध कब्जे को लेकर आज कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम दफ्तर से लेकर बस्ती अड्डे तक की गई। इस दौरान भगवान वाल्मीकि चौक के पास स्थित शेखा बाजार में भी अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए तहबाजारी टीम के सुपरिटेंडेंट इंस्पेक्टर अश्वनी गिल ने कहा कि आज अवैध कब्जे को लेकर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई नगर निगम दफ्तर से बस्ती अड्डे तक अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ की गई। इस दौरान 40 से अधिक दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे का सामान जब्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर थाना इंचार्ज हरविंदर सिद्धू ने कहा कि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा जारी की गई हिदायतों के मुताबिक 17 जोन बनाए गए है। इस दौरान ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए तहबाजारी टीम के साथ मिलकर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वाहन इंपाउंड किए गए। इस दौरान ऑल्टो गाड़ी इंपाउंड के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर गाड़ी मालिक द्वारा हुए विरोध को लेकर पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति को नो पार्किंग जोन में वाहन नहीं खड़े कर सकता, चाहे उसका घर वहीं पास में हो या उसकी दुकान वहां पर मौजूद हो। नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यैलो लाइन के अंदर वाहनों को खड़े करने की इजाजत है। ऐसे में जिन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनकी वीडियोग्राफी की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएनबी चौक से बस्ती अड्डे तक कार्रवाई की गई है। इस दौरान एक बुलेट का चालान काटा गया है। 2 दिनों बाद दोबारा से यह कार्रवाई बाजार में की जाएगी। उन्होंने कहा कि आए दिन यह कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...