Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: रामामंडी में हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप शुरू, जनता को सीधी राहत- नितिन कोहली
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: रामामंडी में हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप शुरू, जनता को सीधी राहत- नितिन कोहली

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर सेंट्रल प्रभारी नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने बताया कि पंजाब सरकार की ऐतिहासिक हेल्थ योजना को आम लोगों तक सीधे और आसानी से पहुंचाने के उद्देश्य से रामामंडी स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में, जो बर्गर किंग वाले मार्केट के पास और जोहल अस्पताल के नज़दीक स्थित है, आज से हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह कैंप रामामंडी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी सुविधा और राहत लेकर आया है।

नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने जानकारी दी कि इससे पहले यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पार्टी के मुख्य कार्यालय में लगातार सफलतापूर्वक चलाई जा रही थी, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हेल्थ कार्ड से जुड़ी जानकारी ली और अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया और बढ़ती मांग को देखते हुए अब इस सुविधा का विस्तार करते हुए इसे रामामंडी स्थित कार्यालय—बर्गर किंग वाले मार्केट के पास, जोहल अस्पताल के नज़दीक—में भी शुरू किया गया है, ताकि आम जनता को इस योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि यह कैंप विशेष रूप से गरीब, मध्यम वर्ग, औद्योगिक क्षेत्र और रामामंडी सहित आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों के लिए शुरू किया गया है। यह पहल पूरी तरह जनता की मदद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लागू की गई यह हेल्थ योजना देश के इतिहास की सबसे बड़ी स्वास्थ्य क्रांति है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में अपने कार्यालय और विभिन्न हेल्थ कैंप्स के दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों से सीधे बातचीत की, जिसमें जनता ने इस योजना को लेकर सरकार की खुलकर सराहना की।

जनता इस पहल से बेहद खुश

लोगों की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट है कि जनता इस पहल से बेहद खुश और उत्साहित है। उन्होंने कहा कि जो काम दशकों में कोई राज्य या सरकार नहीं कर सकी, वह आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर दिखाया है। आज 3 करोड़ पंजाबियों को बिना किसी शर्त, बिना किसी सीमा और बिना किसी भेदभाव के 10 लाख रुपये तक का हेल्थ कार्ड दिया गया है, जिससे किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज का आर्थिक बोझ परिवारों पर नहीं पड़ेगा।

नितिन कोहली ने बताया कि इस योजना के तहत घुटना प्रत्यारोपण, किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय रोग, कैंसर सहित 2000 से अधिक बीमारियों का इलाज और सर्जरी पूरी तरह मुफ्त और कैशलैस है। पंजाब और चंडीगढ़ में 900 से अधिक अस्पताल इस योजना के साथ एंपैनल्ड हैं, जिससे लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया से यह साफ है कि यह योजना गरीब, मध्यम वर्ग और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन बदलने वाली राहत बनकर सामने आई है।

नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का विज़न स्पष्ट और दूरदर्शी है। यह योजना केवल आज की जरूरतों तक सीमित नहीं, बल्कि भविष्य में पंजाबियों के स्वास्थ्य और कल्याण की मजबूत नींव रखती है। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, अस्पताल नेटवर्क, कैशलैस सुविधा और मरीजों के प्रबंधन को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि आम नागरिक को सम्मानजनक और सुरक्षित इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि आम हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में जहां कई शर्तें और जटिल प्रक्रियाएं होती हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी सरकार की यह हेल्थ पॉलिसी हर पंजाबी के लिए समान, सरल और पारदर्शी है। यही वजह है कि जनता इसे ऐतिहासिक और जनहितैषी पहल मान रही है। नितिन कोहली ने रामामंडी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे रामामंडी स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय—बर्गर किंग वाले मार्केट के पास, जोहल अस्पताल के नज़दीक—में लगाए गए हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और पंजाब सरकार की इस ऐतिहासिक योजना से जुड़ें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Transfer News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने कई IAS अधिकारियों के किए तबादले, पढ़े ट्रांसफर लिस्ट
Next Article St Soldier News: ‘विश्व कैंसर दिवस’ के मौके पर सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने कैंसर जागरूकता रैली का किया आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.