GurdaspurPunjab News: बंद पड़े रिहायशी क्वार्टर में मिला युवक का शव, देखें...

Punjab News: बंद पड़े रिहायशी क्वार्टर में मिला युवक का शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के एक सरकारी कॉलेज के बंद पड़े रिहायशी क्वार्टर में 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। बता दें, ये रिहायशी क्वार्टर लंबे समय से नशा ग्रस्त लोगों का अंडा बने हुए हैं। यहां बड़ी मात्रा में सीरिंज और अन्य नशे का सामान भी बरामद होता रहता है, जिनकी खबरे कई बार छप चुकी हैं। इसके बाद पुलिस के जवान लगातार इलाके में गश्त करने लगे और सरकारी कॉलेज प्रबंधन ने इलाके की सफाई भी करवाई, लेकिन इसके बावजूद आज यहां युवक का शव मिला है। शव के पास एक सिरिंज भी मिली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है, जो एक राजस्थानी परिवार से था और पुराने कपड़े बेचता था।

रोहित कुमार के भाई दीपक कुमार व अन्य रिश्तेदार ने बताया कि मृतक रोहित पिछले दिन गुजरात से आया था तथा रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा जिसके बाद सुबह उन्हें उसका शव सरकारी कॉलेज के पुराने क्वार्टर में पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि मृतक रोहित कब से नशा कर रहा था, लेकिन जब कुछ लड़के उसे बुलाते थे तो वह घर से निकल जाता था। उन्होंने बताया कि रोहित के फोन से उन लड़कों की पहचान हो जाएगी और पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा कि उसे नशीला पदार्थ दिया गया था या उसकी मारपीट की गई थी।

वहीं, क्षेत्र निवासी बिट्टू शर्मा ने बताया कि इन क्वार्टरों में नशेड़ियों के लगातार रहने की शिकायतें पहले भी की जा चुकी हैं, जिसके बाद पुलिस के जवान लगातार यहां गश्त करते रहते हैं, लेकिन देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर नशेड़ी यहां आकर नशा करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज यहां एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस को रात की गश्त भी बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह के नशेड़ियों को रोका जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...