Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Pappu Yadav: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सांसद को किया गिरफ्तार, समर्थकों ने किया जबरदस्त हंगामा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Pappu Yadav: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सांसद को किया गिरफ्तार, समर्थकों ने किया जबरदस्त हंगामा

Mahabir
Last updated: February 7, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली/पटना। Pappu Yadav Arrest Warrant: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 31 साल पुराने मामले में बाहुबली सांसद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बिहार के पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Contents
  • आधी रात को घर पहुंची पुलिस
  • कोर्ट का ऑर्डर है
  • मंदिरी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील
  • स्ट्रेचर पर PMCH रेफर किया
  • अदालत से गिरफ्तारी वारंट

पुलिस की गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की तबियत खराब हो गई। जिसके चलते पहले उन्हें IGIMS और फिर शनिवार सुबह PMCH ले जाया गया। सिर में दर्द और दिल की धड़कन तेज होने की शिकायत के कारण उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को उनकी कोर्ट में पेशी किए जाने की संभावना है।

pappu yadav Arrest
pappu yadav Arrest

आधी रात को घर पहुंची पुलिस

पटना पुलिस की टीम शुक्रवार रात करीब 12 बजे पप्पू यादव (Pappu Yadav) के मंदिरी स्थित आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले करीब तीन घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस के पहुंचते ही पप्पू यादव (Pappu Yadav) अपने आवास के सबसे ऊपरी फ्लोर पर मौजूद थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखकर वे कुछ देर के लिए भौचक रह गए।

सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने डीआईयू के इंस्पेक्टर दीपक से सवाल किया कि इतनी रात में पुलिस क्यों आई है और क्या कोई विशेष घटना हो गई है। इसी दौरान पप्पू यादव, उनके करीबी प्रेमचंद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई।

court
court

कोर्ट का ऑर्डर है

पुलिस ने उन्हें कोर्ट के आदेश की जानकारी दी और बताया कि 1995 के एक मामले में विशेष अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। पुलिस ने कहा, “चलिए सर, आपको चलना होगा। कोर्ट का ऑर्डर है।” इस पर पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि वे रात में कहीं नहीं जाएंगे और पुलिस से सुबह आने को कहा।

पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा, “मुझे पहले से पता था कि मैं जिस तरह के मुद्दे उठा रहा हूं, उसके कारण ऐसा होना ही था। आप जिसके कहने पर आए हैं, उसे बता दीजिए कि मैं रात में नहीं जाने वाला।” गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पप्पू यादव के समर्थक उनके आवास और आसपास के इलाकों में जुटने लगे।

pappu yadav
pappu yadav

मंदिरी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया और मंदिरी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। गिरफ्तारी के लिए सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पांच डीएसपी, छह थानेदार और करीब 100 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए थे।

करीब तीन घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। इसी बीच गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव (Pappu Yadav) की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इससे उनके समर्थक और ज्यादा भड़क गए। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुलिस वाहन से लेकर चली गई।

pappu yadav Arrest News
pappu yadav Arrest News

स्ट्रेचर पर PMCH रेफर किया

गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए IGIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस कस्टडी में रहते हुए शनिवार सुबह उनकी तबीयत फिर खराब होने की शिकायत सामने आई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर PMCH रेफर किया गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सिर में चोट के कारण दर्द और दिल की धड़कन तेज होने की समस्या है।

गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा, “मुझे नहीं पता मेरा क्या होगा।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। इस पूरे मामले पर पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह 1995 का मामला है, जिसमें ट्रायल चल रहा है।

Court Order
Court Order

अदालत से गिरफ्तारी वारंट

उन्होंने कहा, “कोर्ट ने सांसद को एक तय तारीख पर उपस्थित होने का आदेश दिया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसी कारण विशेष अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।” पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी पूरी तरह कोर्ट के आदेश के तहत की गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था।

फिलहाल पप्पू यादव (Pappu Yadav) पुलिस कस्टडी में हैं और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है। इस गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में भी सरगर्मी तेज हो गई है और पप्पू यादव के समर्थकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और कोर्ट के आदेश का पालन करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री ने राज्य की शानदार सांस्कृतिक विरासत को बकरार रखने की प्रतिबद्धता दोहराई
Next Article Jalandhar Kidney Racket: जालंधर में चर्चित किडनी कांड की सुनवाई आज, इन डाक्टरों की होगी पेशी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.