Punjab News: Operation Sindoor के बाद सामान लेकर घरों से ले जाने लगे लोग, देखें वीडियो

फिरोजपुर: भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में गोलीबारी की जा रही है। वहीं गुरुद्वारा साहिब को भी पाकिस्तानियों द्वारा निशाना बनाया गया। इस दौरान रागी सहित 3 सिखों की मौत हो गई। वहीं भारत द्वारा पाक पर किए गए हवाई हमले के बीच सीमावर्ती ग्रामीण अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लग गए है। सीमावर्ती गांवों हजारा सिंह वाला, गट्टी राजो और कई अन्य कई गांवों के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है।

सीमावर्ती इलाकों के लोगों का कहना है कि सीमा के पास के लोग हिम्मत से भरे हुए हैं, लेकिन हम लोग जरूरी सामान और बच्चों को लेकर सीमा से थोड़ा दूर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पूरी तरह से भारतीय सेना के साथ हैं और दुश्मन का डटकर सामना करने में सक्षम हैं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बलदेव सिंह ने कहा कि अभी तक माहौल ठीक है। अभी तक किसी ने उन्हें घरों को छोड़ने के लिए नहीं कहा है। व्यक्ति ने कहाकि सभी लोग भारत के आर्मी के साथ लड़ने को तैयार है।

व्यक्ति ने कहा कि उसका हजारा गांव है। लेकिन सामान को वह सुरक्षित स्थान पर लेकर जा रहे है। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई एयर स्ट्राइक प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि एक पुल ही जाने का रास्ता है। ऐसे में अटैक होने पर कहीं ओर से जाने का रास्ता नहीं है। एक ही रास्ता होने के लिए लोगों में पुल का खतरा बनने का डर है। अभी भी गांव में लोग बैठे हुए है। लेकिन एक ही रास्ता होने के कारण खतरा बनने के डर से सामान लेकर सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए जा रहे है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कोई हिदायतें जारी नहीं हुई है, वह अपनी मर्जी से गांवों से सामान लेकर जा रहे है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...