Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: प्रपोजल से इनकार बना मौत की वजह, लॉ कॉलेज हत्याकांड में मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: प्रपोजल से इनकार बना मौत की वजह, लॉ कॉलेज हत्याकांड में मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Mahabir
Last updated: February 10, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab: सोमवार को पंजाब के तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्रा संदीप कौर के सिर में गोली मारकर हत्या करने के मामले में उसकी मां ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मां हरजिंदर कौर का कहना है कि आरोपी युवक प्रिंसराज सिंह लंबे समय से बेटी को परेशान कर रहा था। संदीप की सहेली भी उसे बार-बार फोन करती थी।

Contents
  • प्रपोज रिजेक्ट किया तो मारी गोली
  • CCTV फुटेज भी सामने आया
  • पिता की इज्जत बनाए रखना चाहती थी बेटी- माँ
  • गोली मारने की धमकी देता था लड़का
  • सहेली बार-बार फोन करती थी
  • पुलिस जांच में अब तक ये खुलासे हुए

मां ने कहा- वेलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को प्रपोज डे पर प्रिंस ने संदीप को प्रपोज किया था, लेकिन संदीप ने इनकार कर दिया। मेरी बेटी अपने पिता की इज्जत और मान-सम्मान बनाए रखना चाहती थी। इसके बाद अगले दिन संदीप की सहेली इन दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रही थी। अंतिम समय में वह संदीप और प्रिंस के साथ क्लासरूम में ही थी।

Firing
Firing

प्रपोज रिजेक्ट किया तो मारी गोली

जब संदीप ने वहां भी बात नहीं मानी तो प्रिंस ने उसी समय संदीप के सिर में गोली मारी। फिर खुद भी गोली मार ली।पुलिस (Tarn Taran Police) जांच में ये भी पता चला है कि आरोपी ने पहले भी संदीप को गोली मारने की धमकी दी थी। परिवार को भी इसका पता था लेकिन उन्होंने इसे आरोपी का बचपना समझा और पुलिस को शिकायत नहीं की। अगर ऐसा होता तो शायद संदीप आज जिंदा हो सकती थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

संदीप की क्लासमेट्स ने बताया कि प्रिंस उसके लिए सनकी हो चुका था। वह अक्सर क्लासरूम में कहता था कि वह संदीप कौर की शादी किसी और से नहीं होने देगा। खास तौर पर सगाई के बाद वह ज्यादा गुस्से में ये बात कहता रहता था। बता दें कि सोमवार सुबह लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा संदीप कौर को क्लासरूम में उसके क्लासमेट प्रिंसराज ने गोली मारी।

CCTV फुटेज भी सामने आया

इसके तुरंत बाद ही खुद की कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चला दी। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। शुरुआती सूचना में आरोपी लड़के की भी मौत हो जाने की बात कही गई थी, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, आरोपी की सांसें चल रही हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई, उसे अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वारदात के बाद संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने कहा- मेरा एक बेटा और 7 बेटियां थीं। मेरे पति का निधन हो चुका है। मैं मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती आई हूं। संदीप बड़ी से दूसरे नंबर की बेटी थी।

Tarn Taran law student murder suicide case
Tarn Taran law student murder suicide case

पिता की इज्जत बनाए रखना चाहती थी बेटी- माँ

हरजिंदर कौर ने कहा- मेरी 2 बेटियां पढ़ाई कर रही थीं और कॉलेज भी जाती थीं। पति के जाने के बाद बेटियों को बहुत मुश्किल से पाला, परिवार की जिम्मेदारी उठाई। हमारा परिवार बहुत गरीब है। घर में कोई और सहारा नहीं है। इसके बावजूद मेरी बेटियां अपने पिता की इज्जत और मान-सम्मान बनाए रखना चाहती थीं।

उन्होंने कहा- संदीप की सगाई तय हुई थी। हमने रिश्ता सोच-समझकर तय किया था। मेरी बेटी ने कहा था कि जहां मां कहेगी, वहीं वह राजी है। वह अपने पिता की पगड़ी पर दाग नहीं लगाना चाहती थी। इसीलिए उसने आरोपी प्रिंसराज से रिश्ता रखने से साफ इनकार कर दिया था।

गोली मारने की धमकी देता था लड़का

हरजिंदर कौर बोलीं- एक दिन वह लड़का (प्रिंस) हमारे घर आया था। आकर बोला कि मुझे नोट्स लेने हैं। तब संदीप किसी काम से कहीं बाहर गई थी। तब हमें यह भी नहीं पता था कि वह लड़का मेरी बेटी को परेशान करता था और धमकियां देता था। बाद में पता चला कि कॉलेज में वह उसे धमकी देता था कि अगर बात नहीं करोगी तो गोली मार दूंगा।

सहेली बार-बार फोन करती थी

मृतका की मां ने कहा- CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक लड़की संदीप को क्लासरूम में पीछे की ओर खींचकर ले जा रही है। वह लड़की संदीप को बार-बार फोन भी करती थी। आज हमारे साथ जो यह सब हुआ, वह बहुत गलत है। मेरी बेटी ने हमेशा परिवार की इज्जत रखी है।

हरजिंदर कौर ने कहा- प्रिंस बार-बार संदीप को प्रपोज करता था, लेकिन संदीप इनकार कर देती थी। उसने वारदात से एक दिन पहले भी उसे प्रपोज किया था। तब भी संदीप ने इनकार कर दिया तो आज उसने संदीप को गोली मार दी।

पुलिस जांच में अब तक ये खुलासे हुए

तरनतारन पुलिस की प्राथमिक जांच के बाद हत्या की वजह एक तरफा प्यार निकला है। हालांकि कॉलेज से जुड़े लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि संदीप कौर प्रिंसराज पहले अच्छे दोस्त थे लेकिन प्रिंस के सनकी नेचर को देखते हुए संदीप कौर ने उससे दूरी बना ली थी।

पुलिस जांच में पता चला कि प्रिंसराज से दूरी बनाने के बाद संदीप कौर की किसी दूसरे लड़के से दोस्ती हो गई और परिवार ने उन दोनों की सगाई भी करवा दी। संदीप कौर अब सगाई वाले लड़के से ही शादी करना चाहती थी लेकिन प्रिंसराज इसको लेकर बहुत गुस्से में था।

पुलिस के मुताबिक मल्लियां के रहने वाले आरोपी प्रिंसराज के पिता सीआरपीएफ में हैं। वह 15 दिन पहले ही छुट्टी खत्म करके गए हैं। आरोपी के घर में कुछ समय पहले चोरी हुई थी। इस कारण उन्होंने सुरक्षा के लिए लाइसेंसी पिस्टल खरीदा था। संदेह है कि प्रिंस ने उसी पिस्टल से छात्रा की हत्या की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा, अगले 48 घंटे में 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
Next Article Firing in Punjab: पंजाब में दिनदहाड़े चलीं गोलियां, बाइक सवारों ने युवक पर बरसाईं गोलियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.