Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 1300 से ज्यादा बदमाश और गैंगस्टर गिरफ्तार, अपराधियों में मची खलबली
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, 1300 से ज्यादा बदमाश और गैंगस्टर गिरफ्तार, अपराधियों में मची खलबली

Mahabir
Last updated: February 10, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है। पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत अब तक 1300 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं।

Contents
  • डीआईजी के नेतृत्व में कार्ऱवाई
  • गैंगस्टरों का नेटवर्क खत्म करेंगे
  • अपराध का मिटाने को एक्शन
  • पुलिस की सख्त कार्ऱवाई
  • अर्पित शुक्ला खुद फील्ड में

पंजाब (Punjab) के अलग अलग जिलों में यह आपरेशन चलाया जा रहा है। श्री मुक्तसर साहिब जिला पुलिस के मुताबिक लगातार दूसरे दिन भी व्यापक स्तर पर कार्रवाई जारी रखी। मंगलवार को चलाए गए अभियान में पुलिस ने 45 व्यक्तियों को काबू किया, जिनमें आठ घोषित भगोड़े भी शामिल हैं।

Gaurav Yadav IPS DGP Punjab
Gaurav Yadav IPS DGP Punjab

डीआईजी के नेतृत्व में कार्ऱवाई

इस प्रकार दो दिनों में कुल 86 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व डीआईजी एएनटीएफ संजीव कुमार रामपाल और एसएसपी अभिमन्यु राणा स्वयं मैदान में उतरकर कर रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में जिले भर में सख्त नाकाबंदी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा रहा।

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर अचानक चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए फेस रिकॉग्निशन ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि वाहनों की जांच के लिए व्हीकल वेरिफिकेशन ऐप के माध्यम से आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

dgp gaurav yadav
dgp gaurav yadav

गैंगस्टरों का नेटवर्क खत्म करेंगे

उन्होंने कहा कि तकनीक के सहारे पुलिस अपराधियों तक तेजी से पहुंच बना रही है। यह अभियान आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

अभियान के दूसरे दिन जिले के चारों सब-डिवीजनों—मुक्तसर, मलोट, गिद्दड़बाहा और लंबी—में विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान 550 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए तथा 71 अलग-अलग टीमों का गठन कर गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, घोषित अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर लगातार रेड और सर्च ऑपरेशन किए गए।

Punjab Police
Punjab Police

अपराध का मिटाने को एक्शन

एसएसपी राणा ने स्पष्ट किया कि यह मुहिम विशेष रूप से गैंगस्टरों, धमकी देने वाले तत्वों और अवैध वसूली (फिरौती) में शामिल आपराधिक गिरोहों के खिलाफ एक इंटेलिजेंस-आधारित कार्रवाई है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत करना है।

पुलिस की सख्त कार्ऱवाई

वहीं, डीआईजी संजीव कुमार रामपाल ने कहा कि जो गैंगस्टर और असामाजिक तत्व आम नागरिकों को फोन कॉल के जरिए डराकर फिरौती मांग रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनके नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने राज्य को गैंगस्टर-मुक्त बनाने के लिए चल रही मुहिम ‘गैंगस्टर ते वार’ के तहत सोमवार को ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ की शुरुआत की थी। इस 72 घंटे के विशेष अभियान के पहले ही दिन राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,300 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2,760 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

Arpit-Shukla-ADGP
Arpit-Shukla-ADGP

अर्पित शुक्ला खुद फील्ड में

इस अभियान में राज्यभर से लगभग 12,000 पुलिस कर्मियों की 2,000 से अधिक टीमों को मैदान में उतारा गया। डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न जिलों का दौरा कर स्वयं अभियान की निगरानी की।

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों और उनके संगठित नेटवर्क पर केंद्रित है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार-2 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और आने वाले समय में अपराधियों के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar: लतीफपुरा में तनावपूर्ण हालात, टंकी पर चढ़ीं महिलाएं; प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
Next Article Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर की अगुवाई में कल होगी F&CC की मीटिंग, शहर के विकास के लिए पारित होंगे करोड़ों के प्रस्ताव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.