Baddiदेश की ख्याति प्राप्त लेखिका नंदिता बाली को डॉक्टरेट की मानक उपाधि

देश की ख्याति प्राप्त लेखिका नंदिता बाली को डॉक्टरेट की मानक उपाधि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान के निदेशक आचार्य वीरेन्द्र गहरवार ने दिया सम्मान

हिंदी साहित्य व लेखन में प्राप्त किया 41 वां राष्ट्रीय सम्मान 

बद्दी/सचिन बैंसल: हिंदी साहित्य एवं लेखन में देश भर में ख्याति प्राप्त कर चुकी हिमाचल की सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता नंदिता बाली को इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। हिंदी साहित्य एवं लेखन में देश भर की संस्थाओं द्वारा 40 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता अब डॉक्टर नंदिता बाली के नाम से हिमाचल का नाम देशभर में रोशन करेंगी। डॉक्टरेट की मानक उपाधि, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र उन्हें पुरातत्व शोध संस्थान के निदेशक आचार्य वीरेन्द्र गहरवार द्वारा प्रदान किया गया। इतना ही नहीं उन्हें इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान की हिमाचल इकाई का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। पिछले 20 वर्षों से डॉक्टर नंदिता बाली इस संस्थान के लिए ऐतिहासिक स्थल, टूटती इमारतों, खंडहरों के संरक्षण व पर्यावरण से सम्बंधित कविताएं व लेख लिख रही हैं। समय समय पर डॉक्टर नंदिता बाली के उत्कृष्ट लेखन के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें सर्वोच्च सम्मान डॉक्टरेट को मानक उपाधि से सम्मानित किया गया है। हिमाचल की सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता को मिला ये सर्वोच्च सम्मान देवभूमि को गौरवांवित करता है।

डॉक्टर नंदिता बाली के नाम अबतक 41 राष्ट्रीय अवार्ड हैं और 2002 में मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा करने वाली वह प्रथम व एकमात्र हिमाचली महिला हैं। वहीं डॉक्टर नंदिता बाली एकमात्र महिला हैं जिन्हें 21वीं सदी की महान महिला के रूप में वायोग्राफिकल सोसायटी यू.एस.ए. केलिफोर्निया ने चयनित किया और उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बद्दी के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाली डॉक्टर नंदिता बाली हिन्दी प्रवक्ता के पद से 2015 में सेवानिवृत्त हुईं और निरंतर लेखन व ऑनलाइन कवि सम्मेलनों में हिस्सा लेती आ रही हैं। नंदिता बाली ने बताया के चित्र लेखन, गद्य व पद्य विधा लेखन के अलावा उनकी रूचि कविता लेखन में रही है। लेखन ने उन्हें विश्वभर में पहचान दी और आज भी उनका लेखन व कवि सम्मेलनो के प्रति लगाव जारी है। डॉक्टर नंदिता बाली ने कहा के डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करना उनका अरमान था जो आज पूरा हुआ है। वहीं इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान की पत्रिका गंगोत्री में उनकी कविता को स्थान मिला। उन्होंने कहा के वह आगे भी हिंदी साहित्य व लेखन से जुड़ी रहकर लेखन की यात्रा को जारी रखेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...