Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर में पति-पत्नी ने खुद को लुटवाने के लिए हायर किए बदमाश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में पति-पत्नी ने खुद को लुटवाने के लिए हायर किए बदमाश, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस ने अर्बन एस्टेट इलाके में हुई 19 लाख रुपये की कथित लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह लूट असल में बीमा क्लेम हासिल करने के लिए रची गई साजिश थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि शिकायतकर्ता दंपति की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

Contents
  • जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
  • प्रिया वर्मा ने रची साजिश
  • गिरफ्तारी से पहले बाहर भेजे गए आरोपी
  • बीमा धोखाधड़ी का प्रयास

जालंधर (Jalandhar) के एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 6 फरवरी को बैंक एन्क्लेव निवासी प्रिया वर्मा ने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में प्रिया ने कहा था कि वह अपने पति रामानंद के साथ बैंक से 19 लाख 10 हजार रुपये निकालकर किसी व्यक्ति को देने जा रही थीं। इसी दौरान अर्बन एस्टेट फेज-2 में एलजी स्टोर के पास दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनके हाथ से पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

Loot In Jalandhar
Loot In Jalandhar

जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शिकायत के आधार पर थाना सात के प्रभारी एसआई बलजिंदर सिंह की टीम ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच के जरिए संदिग्धों की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस ने खुरला किंगरा निवासी भीमा उर्फ फूल कुमार और उसके साथी अभि को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया, उसने पूरे मामले की दिशा बदल दी।

Jalandhar Couples Insurance Claim Plot
Jalandhar Couples Insurance Claim Plot

प्रिया वर्मा ने रची साजिश

आरोपियों ने कबूल किया कि यह पूरी वारदात प्रिया वर्मा और उनके पति रामानंद की सोची-समझी साजिश थी। योजना के मुताबिक, उन्हें एलजी स्टोर के पास से प्रिया के हाथ से खाली बैग छीनकर भागना था, ताकि बाद में 19.10 लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज करवाया जा सके और बीमा कंपनी से क्लेम हासिल किया जा सके।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बैग छीनने के बाद उसे रास्ते में फेंक दिया था। इस काम के बदले प्रिया ने दोनों को 7000 रुपये दिए थे, जिसे उन्होंने आपस में बांट लिया। इसके बाद पुलिस ने प्रिया और उसके पति से भी लंबी पूछताछ की।

गिरफ्तारी से पहले बाहर भेजे गए आरोपी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब प्रिया को शक हुआ कि पुलिस गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंच सकती है, तो उसने दोनों को जालंधर से बाहर भेज दिया था। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और शिकायतकर्ता दंपति की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। यदि साजिश में उनकी संलिप्तता साबित होती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loot In Jalandhar
Loot In Jalandhar

बीमा धोखाधड़ी का प्रयास

पुलिस के अनुसार, यह मामला बीमा धोखाधड़ी के प्रयास से जुड़ा है। अगर यह योजना सफल हो जाती, तो बीमा कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या पहले भी इस तरह की कोई कोशिश की गई थी या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।

इस खुलासे के बाद शहर में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की फर्जी शिकायत दर्ज कराने या धोखाधड़ी की योजना में शामिल न हों, क्योंकि कानून से बच पाना संभव नहीं है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article BJP MLA Protest: इंस्पैक्टर बोला थाना छोड़ दूंगा, विधायक बोले- तुम्हारी जागीर है क्या? जो तुम थाना छोड़ दोगे, तुम तो भगाए जाओगे, देखें VIDEO
Next Article Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अस्पताल में भर्ती, संगरूर दौरे के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.