Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Chandigarh News: विदेश भेेजने के नाम पर 34.39 लाख की ठगी, 3 इमीग्रेशन कंपनियों पर FIR दर्ज
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Chandigarh News: विदेश भेेजने के नाम पर 34.39 लाख की ठगी, 3 इमीग्रेशन कंपनियों पर FIR दर्ज

Mahabir
Last updated: February 16, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh News: शहर में इमिग्रेशन कंपनियों द्वारा धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में सेक्टर-17 स्थित तीन अलग-अलग इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में पीड़ितों से कुल 34.39 लाख रुपये ठगे जाने के आरोप हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • वर्क वीजा दिलाने के नाम पर ठगी
  • पार्थ ओवरसीज पर एफआईआऱ
  • चारों मामले में एफआईआऱ की गई

पहला मामला रोहतक (Rohtak) निवासी दिनेश मलिक की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मलिक ने चंडीगढ़ (Chandigarh) के सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-17 (Chandigarh Sector-17) स्थित वाइट हार्स इमिग्रेशन कंपनी (White Horse Immigration Company) के अनुभव गर्ग और अन्य लोगों ने उसे विदेश में वर्क वीजा दिलाने का झांसा दिया।

US Visa
US Visa

वर्क वीजा दिलाने के नाम पर ठगी

आरोप है कि कंपनी ने प्रोसेसिंग फीस और अन्य खर्चों के नाम पर उससे 9.10 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी न तो उसका वीजा (VISA) लगा और न ही रकम वापस की गई। जब मलिक ने अपने पैसे मांगे तो उसे टालमटोल जवाब दिए गए। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

दूसरा मामला भी इसी कंपनी के खिलाफ दर्ज हुआ है। पटियाला (Patiala) निवासी प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि वाइट हार्स इमिग्रेशन कंपनी (White Horse Immigration Company) ने उसे विदेश भेजने का भरोसा देकर 15.90 लाख रुपये वसूल लिए। वीजा न लगने पर कंपनी ने न तो कोई संतोषजनक जवाब दिया और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर भी केस दर्ज कर लिया है।

US Visa
US Visa

पार्थ ओवरसीज पर एफआईआऱ

तीसरे मामले में पंचकूला (Panchkula) निवासी अमनदीप कौर ने सेक्टर-17 (Chandigarh Sector-17) स्थित न्यू पार्थ ओवरसीस (New Parth Overseas) के मालिक व डायरेक्टर नरेंद्र सिंह पर 3.39 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार कंपनी ने विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर पैसे लिए, लेकिन बाद में कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई।

चौथा मामला सेक्टर-41 (Chandigarh Sector-41) निवासी एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया है। महिला ने रेहल कंसल्टेंट्स (Rehal Consultants) की संचालक मोनिका रेहल, परमजीत सिंह और अन्य के खिलाफ स्टडी वीजा (Study Visa) के नाम पर छह लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वीजा प्रक्रिया पूरी न होने के बावजूद उसकी राशि वापस नहीं की गई।

Schengen Visa
Schengen Visa

चारों मामले में एफआईआऱ की गई

चारों मामलों में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और इमिग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों और लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने के नाम पर किसी भी कंपनी को बड़ी रकम देने से पहले उसकी वैधता और लाइसेंस की जांच अवश्य करें, ताकि ऐसे मामलों से बचा जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: महा शिवरात्रि के मौके पर केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में टेका माथा
Next Article Power Cut in Jalandhar: जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, लगेगा लंबा पावर कट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.