LudhianaPunjab News: लोगों ने 2 Mobile Snatcher पकड़े, की छित्तर परेड, देखें...

Punjab News: लोगों ने 2 Mobile Snatcher पकड़े, की छित्तर परेड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला शहर के कश्मीरी नगर चौक से सामने आया है जहां, 2 चोर एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे कि लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों चोरों की पहले जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर 3 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए रजनीश निवासी मध्य प्रदेश हाल निवासी न्यू शक्ति नगर ने बताया कि वह कश्मीरी नगर में सड़क पर खड़ा था। पीड़ित ने बताया कि उसने टाइम देखने के लिए फोन निकाला ही था कि एक्टिवा सवार 2 युवक आए और उससे उसका मोबाइल छीन लिया, तभी रजनीश ने एक युवक की शर्ट पकड़ ली और शोर मचा दिया, जिससे लोग इकट्ठा हो गए और दोनों चोरों को पकड़ लिया और उसका मोबाइल वापस करवाया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और चोरों को पुलिस के हवाले किया।

इलाके के लोगों का कहना है कि पिछले कई हफ्तों से यहां लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि इलाके में पैनी नजर रखी जाए और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने चोरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...