Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के ZOOM शूज और खन्ना स्टील के मालिकों पर FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी नहीं, पुलिस का दावा- छापेमारी चल रही है
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर के ZOOM शूज और खन्ना स्टील के मालिकों पर FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी नहीं, पुलिस का दावा- छापेमारी चल रही है

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। Jalandhar News: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी पर हुए कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपियों में जालंधर के प्रमुख कारोबारी ZOOM शूज कंपनी और खन्ना स्टील के मालिक बताए जा रहे हैं। जबकि पीड़ित कारोबारी शहर का प्रमुख रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा है। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Contents
  • 9 लोगों ने मिलकर पीटा
  • पुलिस कर रही है छापेमारी
  • सीसीटीवी कैमरों की फुटेज
  • आरोपी होंगे गिरफ्तार
  • पढ़ें FIR की डिटेल

फगवाड़ा पुलिस का दावा है कि मामला दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। घटना 8 फरवरी की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) के अनुसार वह उस रात रेस्टोरेंट में मौजूद था। इसी दौरान खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिक वहां पहुंचे। आरोप है कि पहले किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और फिर जानलेवा हमले में बदल गई।

9 लोगों ने मिलकर पीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मिलकर कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर को घेर लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी समेत कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में धारा 307 (हत्या के प्रयास) सहित अन्य संबंधित गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

Police Raid
Police Raid

पुलिस कर रही है छापेमारी

थाना सदर फगवाड़ा की एसएचओ सोनम दीप कौर ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है तथा संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि इस हमले के पीछे पुराना पैसों का लेन-देन विवाद है। उनका कहना है कि आरोपियों के साथ उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था और रकम वापसी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पैसे लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कारण सामने आ सकेगा।

cctv

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। फुटेज की जांच कर हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी हुई है।

इस घटना के बाद जालंधर और फगवाड़ा के कारोबारी हलकों में चिंता का माहौल है। हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट में इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

आरोपी होंगे गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से कोई भी ऊपर नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

पढ़ें FIR की डिटेल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Sex Racket Busted: पंजाब में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार
Next Article US News: पंजाब के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.