Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: स्कूटी सवार लुटेरों का आतंक, घर जा रही दो लड़कियों को बनाया निशाना
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: स्कूटी सवार लुटेरों का आतंक, घर जा रही दो लड़कियों को बनाया निशाना

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के आबादपुरा (Aabadpura) इलाके में दिनदहाड़े स्कूटी सवार दो युवतियों से लूट की वारदात सामने आई है। बदमाश चलते वाहन से उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में महंगा iPhone, जरूरी दस्तावेज और नकदी मौजूद थी। घटना के बाद पीड़ित युवतियां सदमे में हैं, वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां अपनी ड्यूटी खत्म कर एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रही थीं। जैसे ही वे आबादपुरा रोड की एक गली के पास पहुंचीं, पीछे से स्कूटी पर आए दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। वारदात इतनी अचानक हुई कि युवतियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

Girls robbed in Jalandhar
Girls robbed in Jalandhar

उन्होंने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से नकोदर रोड की दिशा में फरार हो गए। पीड़ित युवतियों ने रोते हुए बताया कि पर्स में उनका कीमती iPhone, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। इसके अलावा कुछ नकदी भी रखी हुई थी। लूट के बाद दोनों युवतियां बुरी तरह घबरा गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे केवल ट्रैफिक चालान काटने के लिए उपयोग हो रहे हैं, जबकि अपराध रोकने में उनका कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी लूट और छीना-झपटी की घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले 10-15 दिनों में यह कोई पहली वारदात नहीं है, जिससे साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

CCTV
CCTV

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही

मौके पर एकत्र लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में न तो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित है और न ही बच्चों की। यदि लिंक रोड्स और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त होती, तो शायद ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था।

फिलहाल जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि लुटेरों को शीघ्र पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए और छीना गया सामान बरामद किया जाए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Weather Update: आंधी, बारिश और ओलों की संभावना, पंजाब में मौसम विभाग का अलर्ट; चंडीगढ़ में ठंडक बढ़ी
Next Article Punjab: पंजाब में औचक निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई, BPEO निलंबित; शिक्षकों को नोटिस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.