JalandharJalandhar News: कैंट व आदमपुर के बाजार बंद रखने के आदेश जारी,...

Jalandhar News: कैंट व आदमपुर के बाजार बंद रखने के आदेश जारी, कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन ने लोगों से की ये खास अपील

जालंधर, ENS: पंजाब में पाकिस्तान की ओर लगातार हमले किए जा रहे है। दरअसल, पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि भारतीय आक्रामकता के जवाब में हमले शुरू कर दिए गए हैं। इसे ऑपरेशन ‘बुनयान-उल-मरसूस’ नाम दिया गया है। इसका मतलब है- ‘सीसे से मजबूत दीवार’ यानी एक ऐसी दीवार जो बेहद मजबूती से रक्षा करती है। वहीं देर रात से जालंधर में भी धमाके पाकिस्तान की ओर से किए गए। जिसमें कंगनीवाल में लोगों के घरों पर धमाके से टंकियां फटने की घटना सामने आई है।

वहीं जालंधर में सुबह-सुबह धमाकों की आवाज के बाद बस्तीयाद इलाके के नाहलां गांव, समस्तपुर के पास मिसाइल/ड्रोन के पुर्जे मिले है। मामले की सूचना पुलिस की ओर से आर्मी को दे दी गई है। वहीं लगातार हो रहे हमले को लेकर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान डीसी हिमांशु अग्रवाल ने लोगों से खास अपील की है। प्रशासन द्वारा कैंट व आदमपुर के बाजार बंद रखने के आदेश जारी हुए है। लोगों को एक जगह इकट्ठे न होने की अपील की जा रही है।

सुबह हुए धमाके को लेकर खतरे का सायरन बजते ही लोग अपने घर से बाहर निकल पड़े। दूसरी तरफ कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन ने कैंट इलाके में अनाउंसमेंट कर लोगों से अनुरोध किया है कि वह जरूरी कार्य के लिए ही अपने घर से बाहर निकले और चौराहों गलियों में टोलिया बनाकर इकट्ठे ना हो। वहीं बोर्ड प्रधान ब्रिगेडियर सुनील सोल तथा सीईओ ओमपाल सिंह ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वह अफवाहो से दूर रहे। और कैंटोनमेंट प्रशासन का सहयोग करें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...