Punjab News: रिहायशी इलाके में हमले के बाद Alert हुआ इलाका, बंद करवाए बाजार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहे ड्रोन हमलों के चलते प्रशासन हाई अर्ल्ट हो गया है। बीती रात फिरोजपुर में रिहायशी इलाके में ड्रोन के गिरने से हुए नुक्सान के चलते प्रशासन ने और अधिक सजगता बरतनी शुरू कर दी है जिसके चलते पुलिस ने नाकाबंदी बढ़ा दी है और पुलिस वाहन लगाकर लोगों से अपनी दुकानें बंद कर अपने घर जाने को कह रहे हैं। फिरोजपुर में दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी। पाकिस्तान की ओर से फिरोजपुर पर लगातार ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर दुकानें बंद कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि देर रात के बाद आज सुबह पाकिस्तान ने एक और ड्रोन हमला किया जिसे सेना ने मार गिराया। इसके बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया। अब जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, लोग अपनी दुकानें बंद रखेंगे। पंजाब पुलिस के वाहन बाजारों में लोगों से अपनी दुकानें बंद कर घर जाने की अपील करते देखे गए। पुलिस अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि लोगों को प्रशासन का सहयोग करते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए क्योंकि ये गाइडलाइन लोगों को ही सुरक्षित रखने के लिए है।

दुकानदार रोशन लाल व राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस के आदेशों पर हम दुकाने बंद करके घरों को जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन के साथ है और जो भी गाइडलाइन आएगी उसकी पालना करनी जरूरी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...