ढाबे पर खाना खाने रुके फौजियों का हुआ फूलों से हुआ स्वागत, देखें वीडियो

0
1

हापुड़ः भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में लगातार बौखलाहट देखने को मिल रही है। जिसके चलते बीते 4 दिनों से पाकिस्तान की ओर से भारत पर हमले किए जा रहे है। हालांकि पाक की कोशिशों का भारतीय सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। वहीं भारतीय सेना की देश भर में प्रशंसा हो रही है। वहीं हापुड़ में एक ढाबे पर खाना खाने गए फौजियों का लोगों द्वारा ऐसा स्वागत किया है, जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। दरअसल, फौजियों की एक टुकड़ी हापुड़ में स्थित शिवा ढाबा पर खाना खाने के लिए रुकी।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों के दिमाग में एक बेहद ही उम्दा विचार आता है कि वह सेना का सम्मान करेंगे। ऐसे में हर कोई इकट्ठा होकर इंडियन आर्मी के लिए तालियां बजाना शुरू कर देता है। साथ ही, लोग उनपर फूल भी बरसाते हैं। दरअसल, बरेली से बस द्वारा बॉर्डर के लिए जा रहे फौजियों का ढाबे पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। जाते समय होटल संचालक की ओर से सभी फौजियों को एक-एक बोतल भी दिया गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान लोग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगा रहे थे।

नारे लगाते वक्त कुछ लोग भावुक भी हो गए। लोगों ने सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘आप हैं, तो हम सुरक्षित हैं।’ इसका मतलब है कि सैनिकों की वजह से ही वे सुरक्षित महसूस करते हैं। लोगों का कहना था कि सैनिकों के इस योगदान का कर्ज चुका पाना मुश्किल है। लोग सैनिकों के प्रति अपना सम्मान और प्यार दिखा रहे हैं। यह वीडियो देशभक्ति की भावना से भरा हुआ है। यह दिखाता है कि लोग अपने सैनिकों को कितना मानते हैं। यह घटना दिखाती है कि देश के लोग अपने सैनिकों के साथ हैं। वे उनकी सुरक्षा और बलिदानों के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। सैनिकों का इस तरह से स्वागत करना एक अद्भुत अनुभव था। इससे सैनिकों का मनोबल भी बढ़ा होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here