सूरजपुर टीम ने जीता हरिपुर क्रिकेट टूर्नामेंट: संजीव पंवार

युवा खेल को बढ़ावा दे और नशे से दूर रहे – गोलू

बद्दी/सचिन बैंसल: दून क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूरजपुर के हरिपुर गांव में अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 8 टीमों ने भाग लिया सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया गोर रहे की यह टूर्नामेंट युवाओं द्वारा बढ़ते हुए नशे को देखते हुए एक अनूठी पहल की है युवाओं का कहना है कि इस टूर्नामेंट को करवाने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों के प्रति ज्यादा बढ़ावा देना है ताकि आने वाले युवा पीढ़ी नशे के चुंगल में न फंसे और खेलों में ज्यादा रुचि रखें टूर्नामेंट के इस आयोजन में ग्राम पंचायत सूरजपुर के हरिपुर से वार्ड सदस्य शिवकुमार तिलक राज सेवा निर्मित इंद्रपाल समाजसेवी ठाकुर योगेंद्र सिंह गोलू और संजीव पंवार ने बतोर मुख्य अतिथि शिरकत की।

योगेंद्र सिंह गोलू ने कहा कि खेल को बढ़ावा देना एक बहुत ही अच्छा विषय है और इससे युवा नशे से दूर रहते हैं और हमारे क्षेत्र में खेल को बढ़ावा अक्सर मिलता रहा है और उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की खेल से संबंधित जरूरत हो वह उन्हें बढ़ चढ़कर पूरा करेंगे, ताकि उनका युवा नशे से दूर रहे।

टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबला हरिपुर टीम और सूरजपुर टीम के बीच में हुआ जिसमें हरिपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में 39 रन बनाए और 39 रनों का पीछा करने उतरी सूरजपुर की टीम ने एक ओवर शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए हरिपुर टीम के अनीश कुमार को वेस्ट बॉलर और शांत कुमार को वेस्ट बैट्समैन चुना गया मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को इनामी राशि और ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया गया टूर्नामेंट के इस मौके पर विशेष रूप से रविंद्र कुमार नवीन कौंडल देवेंद्र कुमार हरबंस रामकरण मनीष शर्मा प्रवीण पम्मी नरेंद्र सेहजपाल गुरदेव सिंह राकेश कुमार मंजीत मेहता राजेंद्र कुमार सुनील दीपक  मुकेश कुमार रवि कुमार मनोज कुमार जॉनी काका संजू सचिन शिबू अभी-भभी समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img