Punjab News: युद्ध का मैदान बना इलाका, 2 पक्षों में जमकर चलें लाठी-डंडे, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कस्बा गुरु हर सहाय के गांव रेलवे बस्ती टिब्बा में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जहां दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए। गांव में दोनों पक्षों के झगड़े के दौरान इलाका युद्ध के मैदान में तबदील हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों में महिलाओं सहित 5 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 4 किले की सांझा जमीन को बेचने को लेकर पहले भी दोनों पक्ष 2 से 3 बार आमने-सामने हो चुके है। वहीं अब फिर से दोनों में विवाद हो गया।

दरअसल, एक तरफ भारत और पाक में तनाव का माहौल बना हुआ है। जहां भारत और पाकिस्तान में लगातार बमबारी हो रही है। इस हालातों के बावजूद लोग लड़ाई-झगड़े नहीं छोड़ रहे। एक पक्ष की ओर से कृष्णा रानी और सुखदेव सिंह का आरोप है कि दूसरी पार्टी ने साझा जमीन को अपने खाते में बेचकर पैसे रख लिए और उन्हें उनका हिस्सा नहीं दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरी पार्टी ने उन पर हमला कर उनकी पिटाई की। इस बात को लेकर पहले विवाद हुआ दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद देखते ही देखतें दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और इलाका युद्ध के मैदान में बदल गया। जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। विवाद इतना बढ़ गया कि कई घंटे तक गांव की गलियां युद्ध के मैदान तबदील रहीं।

वहीं दूसरे पक्ष में जसवंत सिंह का आरोप है कि जमीन उन्हें उनके पिता के हिस्से के तौर पर मिली थी, जिसे वह आज बीजने के लिए खेतों में गए थे। लेकिन वहां पर मौजूद पहली पार्टी ने उन पर हमला कर दिया और जमीन की बीजाई करने से उन्हें रोक लिया। इसी बात को लेकर यह पूरा झगड़ा हुआ है। इसमें उनके 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। फिलहाल दोनों पक्षों के 5 से अधिक लोग घायल हुए हैं और सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस पीड़ितों के बयानों के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img