Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: कई दिनों से फरार चल रहे ZOOM शूज और खन्ना स्टील के मालिकों ने माफी मांगकर छुड़ाई जान, ऐसे हुआ समझौता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जालंधर

Jalandhar News: कई दिनों से फरार चल रहे ZOOM शूज और खन्ना स्टील के मालिकों ने माफी मांगकर छुड़ाई जान, ऐसे हुआ समझौता

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:11 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कपूरथला पुलिस से कई दिनों तक फरार चल रहे जालंधर के ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने आखिरकार टक्कर परिवार से माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई है। जालंधर के एक होटल में टक्कर परिवार से आरोपियों ने माफी मांगी। इसके बाद शहर के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में इस हाई प्रोफाइल मारपीट को लेकर समझौता हो गया।

Contents
  • जमानत याचिका लगाई
  • बेटे पर 9 लोगों ने किया हमला
  • Zoom शूज के मालिकों समेत 9 पर केस
  • पुलिस की छापेमारी
  • इन लोगों पर FIR

जालंधर (Jalandhar) के जाने माने रियल एस्टेट कारोबारी गुरशरण सिंह टक्कर के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर जानलेवा हमला हुआ। इसमें जूम शूज और खन्ना स्टील के मालिकों पर किडनैपिंग, हत्या का प्रयास, सिख युवक की पगड़ी उतारने और उसके दाढ़ी बाल नोचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस लगातार इनके घरों में छापेमारी कर रही थी।

Zoom Shoes
Zoom Shoes

जमानत याचिका लगाई

जालंधर (Jalandhar) फगवाड़ा हाईवे स्थित मशहूर रेस्टोरेंट Haveli Heritage के सामने कारोबारी के बेटे गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पर हुए कातिलाना हमले के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। इन आरोपियों के घर वालों ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई हुई है। इस दौरान ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने समझौता का बड़ा दबाव बनाया।

आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में सलाहकार दीपक बाली की मौजूदगी में सुखमहल होटल में इस मामले का पटाक्षेप हो गया। पीड़ित टक्कर परिवार ने कहा कि कई दिनों से पुलिस से फरार चल रहे ZOOM Shoes कंपनी और खन्ना स्टील के मालिकों ने माफी मांगी है। इसके बाद समझौता हुआ है।

बेटे पर 9 लोगों ने किया हमला

आपको बता दें कि 8 फरवरी की देर रात कारोबारी गुरसिमरजीत सिंह टक्कर पुत्र गुरशरण सिंह टक्कर निवासी अटवाल हाउस जालंधर (Jalandhar) को 9 लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान के आधार पर खन्ना स्टील्स और जालंधर की Zoom Shoes Company के मालिकों ने उसे किडनैप करने की कोशिश की। इसके बाद जब वे इसमें सफल नहीं हो सके तो उस पर कातिलाना हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर के मुताबिक हमलावरों ने सार्वजनिक स्थान पर ही बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान उसकी पगड़ी उतार दी गई, दाढ़ी और बाल नोचे गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य लोगों ने घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

Zoom Shoes FIR
Zoom Shoes FIR

Zoom शूज के मालिकों समेत 9 पर केस

पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह टक्कर की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नंबर 11, तारीख 10/02/2026 को दर्ज किया गया। पुलिस ने निखिल खन्ना, नमन खन्ना, संजय खन्ना (सभी निवासी दिलबाग नगर), अक्षय सोनी और अकुल सोनी समेत कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराएं 323, 341, 506, 295-ए, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में धारा 308 सहित अन्य संबंधित गैर-जमानती धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस की छापेमारी

थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है तथा संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है। पीड़ित गुरसिमरजीत सिंह का आरोप है कि इस हमले के पीछे पुराना पैसों का लेन-देन विवाद है।

उनका कहना है कि आरोपियों के साथ उसका आर्थिक लेन-देन चल रहा था और रकम वापसी को लेकर विवाद था। आरोप है कि पैसे लौटाने से बचने के इरादे से आरोपियों ने पहले से साजिश रची और मौके पर उसे घेरकर हमला किया। हालांकि अभी माफी के बाद समझौता हो गया है।

इन लोगों पर FIR

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Haryana Budget 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया बजट, 2.23 लाख करोड़ का प्रावधान, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस
Next Article Haryana News: भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज, प्रापर्टी में निवेश करवाने के नाम पर NRI से 2.34 करोड़ रुपए ठगे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

By Mahabir

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

By Mahabir
जालंधर

Jalandhar News: जालंधर में PPR मार्केट के इस हुक्का बार में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार

By Mahabir

Jalandhar News: अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन ने लद्देवाली फ्लाईओवर के ऊपर से हाई वोल्टेज तार हटाने के लिए की पहल

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.