Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: DIPS News: डिप्स भोगपुर के चमकते सितारे- उपलब्धियों से रोशन हुआ विद्यालय
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

DIPS News: डिप्स भोगपुर के चमकते सितारे- उपलब्धियों से रोशन हुआ विद्यालय

Mahabir
Last updated: March 7, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: भोगपुर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पर्याय बन चुका डिप्स भोगपुर एक बार फिर अपने होनहार विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों के कारण सुर्खियों में है। विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ कला, खेल, सुरक्षा सेवाओं, अभिनय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में भी अनेक प्रतिभाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

डिप्स भोगपुर के ये “शाइनिंग स्टार्स” आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की मिसाल बनकर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गर्व से रोशन कर रहे हैं। फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में जॉबनप्रीत सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर अपनी अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया है। वहीं बलराज सिंह पंजाब पुलिस में सेवाएं देते हुए समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इसी प्रकार रंजोध सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत होकर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवाओं में अपनी पहचान बना रहे हैं।
डिप्स के नन्हे सितारे गंतव्य शर्मा विभिन्न विज्ञापनों और धारावाहिकों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। खेल जगत में भी विद्यालय की प्रतिभाएँ अग्रणी हैं। संजना पंजाब वुशू एसोसिएशन में रेफरी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए खेलों को बढ़ावा दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी डिप्स भोगपुर के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। स्वीता नार कनाडा में प्रतिष्ठित संस्था सोडेक्सो में प्रोडक्शन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि प्रिंसी एक प्रतिष्ठित संस्था में क्रेडिट एनालिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

इन सभी उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि डिप्स भोगपुर केवल एक विद्यालय नहीं बल्कि प्रतिभाओं को निखारने वाला एक सशक्त मंच है। विद्यालय अपनी समर्पित शिक्षकों की टीम, अभिभावकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध, विश्वस्तरीय अधोसंरचना, अत्याधुनिक शूटिंग रेंज, हरे-भरे उद्यान, बेहतरीन खेल मैदानों और प्रशिक्षित खेल अध्यापकों के कारण क्षेत्र के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में गिना जाता है।

विद्यालय की ऊर्जावान और प्रेरणादायी प्रधानाचार्या गुरवीन ने इस अवसर पर कहा कि डिप्स भोगपुर शिक्षा के क्षेत्र में पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाने का है। डिप्स हमेशा लीडिंग लाइक अ प्रो बनकर शिक्षा जगत में नए मानक स्थापित कर रहा है।

डिप्स के सीएओ रामनीक सिंह ने कहा कि डिप्स संस्थान निरंतर उत्कृष्टता की नई मिसालें कायम कर रहा है और विद्यार्थियों की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि डिप्स सही दिशा में अग्रसर है। वहीं सीएओ जशन सिंह ने विद्यालय के समर्पित स्टाफ और प्रधानाचार्या की सराहना करते हुए कहा कि डिप्स भोगपुर की सफलता के पीछे शिक्षकों की मेहनत, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की अहम भूमिका है।

डिप्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर तरविंदर सिंह ने भी विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि
डिप्स भोगपुर शिक्षा और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में उदाहरण स्थापित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। विद्यालय की निरंतर प्रगति पूरे डिप्स परिवार के लिए गर्व की बात है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: नितिन कोहली के प्रयासों से डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक से कपूरथला चौक सड़क निर्माण फिर शुरू
Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्विकल कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.