FirozpurPunjab News: Kabaddi Tournament में व्यक्ति ने साले पर चलाई गोलियां, घायल,...

Punjab News: Kabaddi Tournament में व्यक्ति ने साले पर चलाई गोलियां, घायल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में गोली चलने की घटना सामने आई है। गांव काला मिड्डू (गांव आरिफके) में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान जीजे ने साले पर गोलियां चला दीं। घटना में 3 गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले काफी समय से लड़के की तरफ से उनकी लड़की को तंग परेशान किया जा रहा था और मारपीट की जा रही थी।

इसको लेकर उन्होंने कई बार लड़के को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। गांव कमाला मिडू और बग्गू वाला के बीच कबड्डी टूर्नामेंट हो रहा था, तब उनके जीजे ने आकर वहां अपने साले जगराज सिंह और उसके बच्चे पर गोलियां चला दीं। इस दौरान जगराज सिंह को लगभग चार गोलियां लगीं और बच्चे के कान के पास से एक गोली निकल गई। जगराज सिंह घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों में किसी बात पर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठ चुकी थी। वीरवार को दोबारा फैसले के लिए पंचायत बैठनी थी। इससे पहले बुधवार की शाम कबड्डी मैच के दौरान जीजा ने साले पर गोलियां दाग दी। साले की हालत चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि उसके 5 साल के बच्चे के कान पर गोली लगी है, जो जख्मी हो गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...