Breaking NewsPunjab News: पुलिस का एक्शन, DSP सहित 3 गिरफ्तार

Punjab News: पुलिस का एक्शन, DSP सहित 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई पुलिस ने जेल में एक बड़े तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक डीएसपी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने जेल परिसर के भीतर संचालित एक सुव्यवस्थित तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर संगरूर जेल में छापेमारी की। जिसके बाद भारी मात्रा में सामान बरामद किय गया। डीजीपी ने बताया कि जेल से 9 फोन, 4 स्मार्ट घड़ी, 50 ग्राम अफीम सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

प्रारंभिक जांच में चौथी श्रेणी के एक कर्मचारी की संलिप्तता का पता चला, जिसने जेल के भीतर तस्करी के कामों को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाई। जांच के विस्तार से आगे की गिरफ्तारियां की गई। जिसके बाद जांच में अमृतसर से मनप्रीत सिंह की गिरफ़्तारी हुई है, जो कैदी गुरविंदर सिंह का सहयोगी है। वर्तमान में वह संगरूर जेल में बंद है। मनप्रीत सिंह के परिसर की तलाशी के दौरान 4 किलो हेरोइन, 5.5 लाख की ड्रग मनी, एक ग्लोक पिस्टल सहित कारतूस बरामद किए गए।

डीजीपी गौरव ने कहा कि जेल में सुरक्षा में तैनात डीएसपी गुरप्रीत सिंह की गिरफ़्तारी से जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा करते हुए कि डीएसपी जेल परिसर में नशीले पदार्थों और मोबाइल फोन की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। उसके परिवार के सदस्यों से जुड़े खातों में किए गए यूपीआई भुगतानों के ज़रिए उसकी अवैध गतिविधियों का पता लगाया गया।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति डीजीपी गौरव यादव ने आपराधिक तत्वों के साथ किसी भी तरह की आंतरिक मिलीभगत के खिलाफ पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच जारी है, और आगे और गिरफ्तारियां और खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “किसी भी व्यक्ति को – चाहे उसका पद या ओहदा कुछ भी हो – अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...