Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: सीमा पार से संचालित तस्करी मॉड्यूलों से जुड़े व्यक्ति गिरफ्तार; तीन पीएक्स-5.7 सहित छह पिस्तौल बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: सीमा पार से संचालित तस्करी मॉड्यूलों से जुड़े व्यक्ति गिरफ्तार; तीन पीएक्स-5.7 सहित छह पिस्तौल बरामद

Mahabir
Last updated: March 15, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल और 3.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के दो अलग-अलग मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

Contents
  • पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया
  • 20 जिंदा कारतूस बरामद
  • 2.5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान करन सिंह (26), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (22), राकेश उर्फ केशू (26), चमकौर सिंह उर्फ चमकौर (23) — चारों निवासी खेमकरण, जिला तरनतारन — तथा मख्खनदीन उर्फ मख्खन (22) निवासी नाग कलां, अमृतसर और जसबीर सिंह उर्फ बीरा उर्फ रघु (19) निवासी गांव मूलेचक्क, अमृतसर (Amritsar) के रूप में हुई है।

Individuals Linked to Cross-Border Smuggling Modules Arrested in Amritsar
Individuals Linked to Cross-Border Smuggling Modules Arrested in Amritsar

पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

बरामद किए गए हथियारों में तीन पीएक्स 5.7×28 एमएम टीआईएसएएस (तुर्की) पिस्तौल, दो .30 बोर और एक 9 एमएम पिस्तौल के अलावा 60 जिंदा कारतूस भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में बरामद किए गए आधुनिक ऑटोमैटिक पीएक्स 5.7×28 एमएम टीआईएसएएस तुर्की सीरीज़ के पिस्तौल नवीनतम हथियार हैं और यह दुर्लभ बरामदगियों में से एक माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के पाकिस्तान-आधारित तस्करों से संबंधों का खुलासा हुआ है, जो ड्रोन के माध्यम से भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी सीमा पार के एक हैंडलर के अधीन काम कर रहे थे, जिससे संकेत मिलता है कि यह एक बड़ा संगठित तस्करी नेटवर्क हो सकता है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

20 जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गश्त और तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों — करन सिंह और गुरप्रीत उर्फ गोपी — को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से दो टीआईएसएएस तुर्की पिस्तौल, मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने आगे बताया कि इन आरोपियों के खुलासे के बाद जांच के दौरान गोला-बारूद सहित एक और टीआईएसएएस तुर्की पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीकी गांवों से संबंधित हैं, जिससे सीमा पार से इन हथियारों की तस्करी में उन्हें मदद मिली। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने सप्लायर का खुलासा किया, जिसकी पहचान मख्खनदीन उर्फ मख्खन के रूप में हुई। बाद में उसे एक .30 बोर पिस्तौल, मैगजीन और गोला-बारूद सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

2.5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

सीपी ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य कार्रवाई में पुलिस टीमों ने संदिग्ध राकेश उर्फ केशू और चमकौर सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद की। उनके खुलासे पर 800 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई, जिससे इस मामले में हेरोइन की कुल बरामदगी 1 किलोग्राम हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने आगे की कार्रवाई करते हुए जसबीर सिंह उर्फ बीरा उर्फ रघु को 2.5 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं—
थाना गेट हकीमा में आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत एफआईआर नंबर 59 दिनांक 08-03-2026,
थाना छेहरटा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 21-बी के तहत एफआईआर नंबर 53 दिनांक 10-03-2026,
और थाना वेरका में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी के तहत एफआईआर नंबर 27 दिनांक 08-03-2026 दर्ज की गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए जालंधर प्रशासन ने जारी किया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर
Next Article Punjab News: निहंगों का छापा: मजार के नाम पर बिक रहा था नशा, महिला समेत 8 लोग पकड़े
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.