जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शुरू होंगी चुनावी साक्षरता कार्यशालाएं

ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों स्कूल, कॉलेज, आईटीआई में चुनावी साक्षरता कार्यशाला गतिविधियां शुरू की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा मताधिकार के महत्व के प्रति शिक्षित व जागरूक करना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जानकारी दी कि ये चुनावी साक्षरता कार्यशालाएं प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में हर महीने में दो बार नियमित रूप से आयोजित होंगी जोकि निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक सहभागिता तथा मतदान के महत्व जैसे विषयों पर केंद्रित रहेंगी। इनमें निर्वाचन संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएँ (लोकतंत्र व मतदान विषय पर), मॉक पोल सत्र (मतदान की वास्तविक प्रक्रिया का अभ्यास), पोस्टर/नारा लेखन आदि जागरूकता कार्यक्रम जैसी गतिविधियां शामिल रहेंगी जिसके माध्यम से छात्रों को न केवल चुनावी प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा बल्कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित होगी।

उपायुक्त ने  जिला  समस्त शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया है है कि वे भारत निर्वाचन आयोग की इस पहल में उत्साहपूर्वक भाग लें तथा जिला ऊना को चुनावी साक्षरता व लोकतांत्रिक जागरूकता के क्षेत्र में एक आदर्श मॉडल बनाने में सहयोग दें।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...