MohaliPunjab News: प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर बाइक सवारों ने...

Punjab News: प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः मोहाली सेक्टर-71 स्थित गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर फायरिंग हुई है। मोहाली सेक्टर-71 स्थित घर के बाहर 6 से 7 राउंड हवाई फायरिंग हुई। फायरिंग करने वाले लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से इलाके में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जा रही है।

पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे। यह घटना रात करीब 10 बजे की है, जब आंधी चल रही थी और हल्की बारिश भी शुरू हो गई थी। उस दौरान दो युवक पहले पैदल गुजरे, फिर बाइक पर आए और फायरिंग कर दी। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त पिंकी धालीवाल घर पर नहीं थे। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम देने के बाद एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस व एसएचओ मटौर टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस ने घर के बाहर घेराबंदी कर सड़क बंद करवा दी है और पीसीआर को अलर्ट जारी किया है।

इसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है। पिंकी धालीवाल हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे जब 33 साल की गायिका सुनंदा शर्मा ने पिंकी धालीवाल पर गैरकानूनी, शोषणकारी और अपमानजनक आचरण का आरोप लगाया था। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान, मानसिक आघात और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था। धालीवाल को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर उन्हें रिहा कर दिया गया था। पुलिस बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने के लिए घर और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले रही है। गोलीबारी की घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। इस मामले की जांच में पुलिस टीमें तैनात कर दी गई है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...