Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Encounter in Jalandhar: जालंधर में पुलिस और सोनू खत्री गैंग के बीच मुठभेड़, मुख्य गुर्गा घायल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Encounter in Jalandhar: जालंधर में पुलिस और सोनू खत्री गैंग के बीच मुठभेड़, मुख्य गुर्गा घायल

Mahabir
Last updated: March 22, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Encounter in Jalandhar: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) के फोल्डीवाल इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस (Punjab Police) और कुख्यात सोनू खत्री गैंग के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई।

Contents
  •  10 से 12 राउंड गोलियां चलीं
  • फगवाड़ा गोलीकांड का मुख्य आरोपी
  • गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस दौरान हुई क्रॉस-फायरिंग में गैंग का मुख्य गुर्गा कुलवंत सिंह उर्फ गोपा, जो नवांशहर का रहने वाला है, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो अवैध पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 10 से 12 राउंड गोलियां चलीं

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू खत्री गैंग का सक्रिय सदस्य कुलवंत सिंह गोपा फोल्डीवाल इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) टीम ने इलाके को घेर लिया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गोपा ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान एक गोली गोपा की टांग में जा लगी, जिससे वह मोटरसाइकिल से गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

आरोपी के पास से मिली बाइक।
आरोपी के पास से मिली बाइक।

फगवाड़ा गोलीकांड का मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार कुलवंत सिंह गोपा लंबे समय से वांछित अपराधी था। वह 17 जनवरी को फगवाड़ा स्थित मशहूर सुधीर स्वीट शॉप पर हुई फायरिंग का मुख्य आरोपी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि गोपा विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर पंजाब में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।

वह सोनू खत्री गैंग का भरोसेमंद सदस्य माना जाता है और रंगदारी व धमकी देने जैसे मामलों में सक्रिय रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोपा के खिलाफ पहले से ही 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और फिरौती जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद उसके पास से दो अवैध पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मुठभेड़ को पंजाब पुलिस की गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है।

पुलिस अब गोपा से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और उनके ठिकानों की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: मान सरकार का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज
Next Article Punjab: पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.