महिला की धारदार हथियार से हत्या, देवर व उसके बेटे पर लगे गंभीर आरोप

बरेलीः जिले में आज महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात को देवर और उसके बेटे ने अंजाम दिया। दोनों में जमीन का विवाद चल रहा था। आरोपियों ने लाश को खेत में ही फेंक दिया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। ये मामला बिथरी चैनपुर के नवदिया हरकिशन गांव का है।

बेटे अरविंद ने बताया कि मां हरिप्यारी (58) और पिता रामकुमार मुर्गी फॉर्म हाउस में काम करते हैं। जो घर से 500 मीटर दूर है। 16 मई की रात को मां पापा की पैंट और तम्बाकू लेने के लिए घर आई थी। लौटते वक्त चाचा रामपाल और उनके बेटों राहुल और प्रियांशु ने हत्या कर दी। सुबह उनका शव खेत में मिला। उनसे जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वो अक्सर घर पर आकर मारने की धमकी देते थे।

एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नवदिया हरकिशन गांव में एक महिला का शव मिला है। परिजनों ने परिवार के लोगों पर ही हत्या का शक जताया है जिसके आधार पर उन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img