Jalandhar News: बाथरूम में नशे का सेवन करता नौजवान काबू, क्रेडिट वार में फंसी पुलिस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दोआबा चौक के पास बने बाथरूम से नशे का सेवन करते नौजवान को लोगों ने काबू किया। जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी देते हुए सफाई कर्मी निशा ने कहा कि बाथरूम में पानी ना होने के कारण उसने नौजवान को रोका। लेकिन नौजवान उससे गलत व्यवहार करने लगा और बाथरूम में जाने के लिए कहने लगा। जिसके बाद वह काफी समय से अंदर से बाहर नहीं आया तो उसे शक हुआ। जिसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर नौजवान से नशीले पदार्थ की गोलियां जुराब से बरामद की गई। महिला ने कहा कि 25 मिनट से जब नौजवान बाहर नहीं आया तो वह डर गई और पुलिस को घटना की सूचना दी।

वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि हंगामे के दौरान उसने सफाई कर्मी महिला से बात की तो उसने बताया कि नौजवान बाथरूम से काफी समय तक बाहर नहीं आया। इस दौरान महिला ने कहा कि उक्त नौजवान ने उससे बहसबाजी की और बाथरूम में चला गया, लेकिन बाहर नहीं आया। जिसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। व्यक्ति ने कहा कि उसने भी बाथरूम में जाकर काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह बाहर नहीं आया। कुछ समय के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नौजवान को काबू कर लिया। नौजवान के कब्जे से नशीली गोलियां, चिट्टा, इजेक्शन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। जिसके बाद पुलिस उसे काबू करके साथ ले गई।

वहीं नाके पर मौजूद एएसआई प्रवीण ने कहा कि नौजवान को काबू किया है। एनपीएस एक्ट का मामला है, ऐसे में वह अभी नौजवान का नाम नहीं बता सकते। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को काबू किए जाने के बाद क्रेडिट वार शुरू हो गई। दरअसल, एक ओर लोग कह रहे है उसे बाथरूम से नशे का सेवन करते हुए काबू किया गया। जबकि दूसरी ओर पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने नाके से नौजवान को नशे के साथ काबू किया है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img