नई दिल्ली : मैक्सिकन नेवी के एक जहाज की न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टक्कर होनेे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को जब नौसेना का प्रशिक्षण जहाज ईस्ट रिवर से गुजर रहा था, जब उसका ऊपरी मस्तूल पुल से टक्कर हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि शनिवार शाम को जब जहाज प्रसिद्ध ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था, उसी दौरान उसके विशाल मस्तूल पुल से टकरा गए
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकराता नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर ने बताया कि इस जहाज के टकराने से 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, मैक्सिकन जहाज ने रात 8:26 बजे न्यूयॉर्क पुल को टक्कर मारी। मैक्सिकन नेवी ने जहाज के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है और कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। नेवी ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त होने के बाद इसकी यात्रा का आगे बढ़ने से रोक दिया गया।New York: Mexican naval ship collides with Brooklyn Bridge#AmazfitBip6 #भगवदगीता_पर_ज़बरदस्त_बहस #Kannappa pic.twitter.com/seiJMSlu1e
— Encounter India (@Encounter_India) May 18, 2025
