Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Petrol Diesel Crisis: पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरातफरी: कहीं स्टॉक खत्म, कहीं बिक्री पर पाबंदी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Petrol Diesel Crisis: पंजाब में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरातफरी: कहीं स्टॉक खत्म, कहीं बिक्री पर पाबंदी

Mahabir
Last updated: March 28, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पंजाब/चंडीगढ़। Petrol Diesel Crisis: पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में चिंता और अफवाहों का माहौल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-इजराइल और ईरान तनाव के बीच राज्य के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है।

Contents
  • लुधियाना में लोगों की भीड़
  • अमृतसर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं
  • अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
  • पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए

लोगों द्वारा जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने की होड़ के कारण कई जगहों पर अस्थायी कमी की स्थिति बन गई है। जालंधर (Jalandhar) में स्थिति कुछ ज्यादा ही गंभीर नजर आई। यहां बीएमसी चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होने के कारण उसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पंप के सेल्समैन सुदर्शन सिंह ने बताया कि सप्लाई में देरी के चलते स्टॉक खत्म हुआ, जिसके कारण पंप बंद करना पड़ा।

लुधियाना में लोगों की भीड़

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। इसी तरह लुधियाना में भी लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़ी। भारत नगर चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए यह भी निर्णय लिया कि अब केवल गाड़ियों में ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा, जबकि कैन या ड्रम में तेल देने पर रोक लगा दी गई है। वहीं चंडीगढ़ में भी एहतियात के तौर पर ड्रम में डीजल की बिक्री बंद कर दी गई है। हालांकि पठानकोट और मोहाली में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं और वहां किसी तरह की कमी नहीं है।

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

अमृतसर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

इस बीच पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन अमृतसर के अध्यक्ष जोगिंदर पाल सिंह ढिंगरा ने स्पष्ट किया कि अमृतसर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पैनिक में आकर ज्यादा तेल न भरवाएं और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।

राज्य सरकार की ओर से भी लोगों को आश्वस्त किया गया है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि एलपीजी सप्लाई पर जरूर कुछ असर पड़ा है, खासकर कमर्शियल गैस की उपलब्धता करीब 20 प्रतिशत रह गई है। सरकार प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों, होस्टलों और अन्य जरूरी सेवाओं को गैस उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है। पाइप गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

केंद्र सरकार ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देश में किसी प्रकार का लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। यह अफवाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान के बाद फैलनी शुरू हुई थीं, जिसमें उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों के लंबे समय तक असर रहने की बात कही थी।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये की कटौती की है। हालांकि इससे उपभोक्ताओं को सीधे राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि यह कदम तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के दबाव से बचाने के लिए उठाया गया है।

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए

उधर, निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों ने अभी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति वास्तविक कमी से ज्यादा अफवाहों और घबराहट के कारण बनी है। यदि लोग संयम बरतें और सामान्य तरीके से ईंधन खरीदें, तो सप्लाई में किसी तरह की बड़ी समस्या नहीं आएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Gurpreet Ghuggi: कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने तोड़ी चुप्पी, महिला से संबंध और 5 करोड़ रुपए की बताई पूरी सच्चाई, देखें VIDEO
Next Article Nepal: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री गिरफ्तार, दोनों नेताओं पर लगा सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.