Punjab News: शराब से भरा ट्रक बरामद, पुलिस जांच में जुटी, देखें वीडियो

मोहाली : शराब से भरा ट्रक बरामद होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने  500 से ज़्यादा शराब की पेटियां बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि यह शराब चंडीगढ़ से हरियाणा जा रही थी। ऑपरेशन सील के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि इसे एक स्पेशल चेकपोस्ट पर पकड़ा गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। वहीं पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि यह शराब कहां भेजी जानी थी। साथ ही, इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह शराब चंडीगढ़ में बनी है और इसकी तस्करी इस रास्ते से की जा रही थी। अब पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि इस पूरे गिरोह के पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने मोहाली जिले के डेराबस्सी सब डिवीजन के पास हंडेसरा एरिया में एक स्पेशल नाका लगाया। जैसे ही वहां पर एक ट्रक आया, उसे रुकने का इशारा किया गया, तो ड्राइवर ने तेज से ट्रक भगाना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान ट्रक की जांच की गई, जिसमें शराब बरामद हुई। हालांकि, ट्रक चालक उचित दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...