Expressway पर तेज रफ्तार कार पलटी, बच्चों समेत 4 लोग जख्मी

रतलामः दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार पलटने से 4 लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान रतलाम जिले के सरवन थाना टीआई अर्जुन सेमलिया (41), पत्नी सविता (32), बेटी आराध्या (10) और बेटा विवान (5) के रूप में हुई है। कार खुद टीआई चला रहे थे। घटना एक्सप्रेस-वे के धामनोद टोल नाके से 4 से 5 किमी दूर हुई है।

कार पलटने की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज आई। प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 9.30 बजे इंदौर रेफर कर दिया। घटना में टीआई को चेहरे पर, पत्नी व बच्चों के सिर में चोट आई है। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्क कार को एक्सप्रेस वे से हटाया गया।

टीआई अर्जुन सेमलिया अपनी कार से झाबुआ जिले के थांदला अपने गांव जाने के लिए निकले थे। परिवार में शादी होने पर वह छुट्‌टी लेकर जा रहे थे। रविवार शाम को मौसम में बदलाव व बूंदाबांदी के कारण एक्सप्रेस-वे पर रोड गिली होने से कार का बैलेंस बिगड़ गया और कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...