Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Chandigarh: पंजाब भाजपा मुख्यालय पर बम से हमला, ब्लास्ट के बाद इलाके में दहशत, ग्रेनेड से पिन निकालकर दफ्तर में फेंकने की वीडियो वायरल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Chandigarh: पंजाब भाजपा मुख्यालय पर बम से हमला, ब्लास्ट के बाद इलाके में दहशत, ग्रेनेड से पिन निकालकर दफ्तर में फेंकने की वीडियो वायरल

Mahabir
Last updated: April 1, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh BJP Office Blast Punjab BJP Headquarters Attack: पंजाब भाजपा के मुख्यालय पर बम से हमला हुआ है। चंडीगढ़ के सेक्टर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पंजाब कार्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 5 बजे हुए जोरदार धमाके ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। ब्लास्ट के बाद वहां पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रों जैसे निशान बन गए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक व्यक्ति ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंककर भाग रहा है। इस दौरान धमाके की आवाज भी सुनाई देती है।

Contents
  • विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल
  • बाइक सवारों की पहचान
  • खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
  • स्कूटी में धमाके का भी शक

चंडीगढ़ (Chandigarh) स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय की इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली और तैयारियों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें धमाके के तुरंत बाद बाइक पर 2 लोग भागते दिख रहे हैं। इनके ही हमलावर होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर की ओर से एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें खालिस्तानी संगठन हमले की जिम्मेदारी ले रहा है।

विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार, इस हमले में ग्रेनेड जैसी विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार्यालय के बाहर खड़ी कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। इसके अलावा, इमारत की दीवारों पर 70 से 80 तक छर्रों जैसे निशान पाए गए हैं, जो किसी उच्च क्षमता वाले विस्फोटक के उपयोग की ओर इशारा करते हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए), भारतीय सेना, पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) सहित कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया और फॉरेंसिक टीमों ने साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति स्पष्ट रूप से ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे कार्यालय के बाहर फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विस्फोटक फेंकने के तुरंत बाद वह व्यक्ति तेजी से मौके से भाग निकलता है।

बाइक सवारों की पहचान

चंडीगढ़ पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दो संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान की गई है, जो घटना से पहले और बाद में इलाके में घूमते नजर आए हैं। पुलिस का मानना है कि ये दोनों हमले में शामिल हो सकते हैं या हमलावर की मदद कर रहे थे। उनकी तलाश में शहर और आसपास के इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

संवेदनशील स्थानों, सरकारी दफ्तरों और राजनीतिक कार्यालयों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर के प्रमुख प्रवेश और निकास बिंदुओं पर भी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी

इस वारदात की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी आतंकी ने ली है। उसकी तरफ से लिखा गया है- सुखजिंदर सिंह बब्बर 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता है। हम भारतीय सिस्टम को बताना चाहते हैं कि पंजाब के सिख नौजवानों को खत्म करने के जितने मर्जी हथकंडे इस्तेमाल कर लो, दसमेश पिता का खालसा पंथ इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। पोस्ट में आगे लिखा है- गुरदासपुर में रणजीत सिंह के हत्यारे को भी नहीं बख्शा जाएगा। पंजाब की धरती धरती खालसा की धरती है। पंजाब में खालिस्तान बनेगा। खालिस्तान जिंदाबाद। खालसा राज करेगा।

BJP Office blast
BJP Office blast

स्कूटी में धमाके का भी शक

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा- पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी ब्लास्ट किसने और क्यों किया, इसमें कौन सा विस्फोटक यूज हुआ, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हालांकि पुलिस को यहां खड़ी स्कूटी में भी धमाका होने का शक है, जिसके लिए क्रूड बम जैसी चीज यूज की हो सकती है।

SSP कंवरदीप ने कहा है कि फोरेंसिक टीम से भी इसकी जांच कराई जा रही है। यह स्कूटी भाजपा ऑफिस में ही काम करने वाले हर्ष नाम के युवक की है। उसका कहना है कि सुबह 9 बजे स्कूटी खड़ी की थी। धमाके के बारे में ह कुछ नहीं जानता।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: हलवारा हवाई अड्डा उड़ानों के लिए पूरी तरह तैयार; बुकिंग जल्द होगी शुरू, संजीव अरोड़ा ने पहली टिकटें कीं बुक
Next Article Jalandhar News: डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, अमरदीप और पेसमेकर पब्लिकेशन के मालिकों के खिलाफ शिकायत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.