ऊना समेत राज्य में ‘मेरे शहर के 100 रतन’ छात्रवृत्ति परीक्षा आज

ऊना/ सुशील पंडित:   हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा क्रैक अकादमी के सहयोग से मंगलवार को आयोजित की जा रही मेगा छात्रवृत्ति परीक्षा में ‘मेरे शहर के 100 रतन’ में 2,800 सरकारी स्कूलों सहित 3,500 से अधिक स्कूलों के छह लाख से अधिक स्कूली छात्र भाग लेंगे।

परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें बेहतर कोचिंग की सुविधा देना है। हिमाचल के सभी  68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ हो रही इस परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र पहले ही सुरक्षित तरीके से सभी केंद्रों तक पहुंचा दिए गए हैं।

यह अभियान प्रदेश के दूरदराज इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की पहुंच बनाने और प्रतिभावान छात्रों को मौका देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र से टॉप 100 छात्रों को क्रैक एकेडमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग स्कॉलरशिप दी जाएगी। यानी कुल 6,800 छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, हर विधानसभा क्षेत्र के अगले 200 छात्रों को 75 % और उसके बाद के 500 छात्रों को 50 % फीस में छूट मिलेगी। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इस साल मार्च में ‘मेरे शहर के 100 रतन’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उनके अनुसार इस पहल से राज्य भर के प्रतिभाशाली छात्रों को लाभ मिलेगा।

क्रैक एकेडमी के संस्थापक और सीईओ नीरज कंसल ने कहा, यह पहल शैक्षिक उत्थान और सामाजिक समावेश की दिशा में एक बड़ा कदम है।  नीरज ने कहा कि अपने पैमाने और इरादे के साथ, छात्रवृत्ति परीक्षाएं राज्य के शिक्षा परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी हैं, जो पूरे भारत में समावेशए अवसर और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए एक बेंचमार्क स्थापित करती हैं।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img