Jalandhar News: दिन दहाड़े रेहड़ी चालक से परांठे खाने के बहाने नगदी लेकर 2 नौजवान फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाट की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं 120 फुटी रोड़ पर रेहड़ी चालक से चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर रेहड़ी चालक की तिजौरी से पैसे लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए हरिलाल ने बताया कि वह मॉडल हाउस का रहने वाला है। वह पराठें बेच रहा था। इस दौरान रेहड़ी पर ग्राहक काफी थे। रेहड़ी पर 2 नौजवान आए और जल्दी से परांठे लगाने का बहाना बनाकर तिजौरी से पैसे लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि वह एक व्यक्ति को जानता है जो कि लोकल ही रहने वाला है। व्यक्ति ने कहाकि पराठां खाना खाने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची हेड कांस्टेबल बलजिंदर सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना हैकि नशेड़ी व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा कि नशे की गोली खाकर घटना को अंजाम दिया गया। उक्त नशेड़ी अस्पताल से नशे की गोली लेकर आते है। उन्होंने कहा कि नशेड़ी अस्पताल में भी काफी हंगामा करते है।

वहीं अन्य रेहड़ी चालक में डर का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नौजवान घटना स्थल पर खड़े हो जाते है और लूटपाट की घटना को अंजाम देते है। पुलिस ने कहाकि पीड़ित ने शिकायत दी है कि 2 नौजवान परांठा खाने के बहाने आए। इस दौरान उसे बातों में उलझाकर तिजौरी से पैसे निकाल लिए। घटना का पीड़ित को तब पता चला जब वह तिजौरी से किसी ग्राहक को पैसे देने लगा। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img