Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Air India: भीषण गर्मी में फ्लाइट में फंसे रहे यात्री, AC बंद, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी; यात्रियों ने किया प्रदर्शन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Air India: भीषण गर्मी में फ्लाइट में फंसे रहे यात्री, AC बंद, एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी; यात्रियों ने किया प्रदर्शन

Mahabir
Last updated: April 25, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, इंदौर। Air India: दिल्ली से इंदौर (Indore) जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण गंभीर अव्यवस्था का शिकार हो गई। निर्धारित समय पर उड़ान न भर पाने के चलते यात्रियों को लंबे समय तक विमान के अंदर ही परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Contents
  • एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल
  • यात्रियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया
  • धैर्य बनाए रखने की अपील- एअर इंडिया

जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट रोजाना दोपहर 12:10 बजे दिल्ली (Delhi) से रवाना होकर 1:45 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन इस दिन तकनीकी समस्या के कारण पूरा शेड्यूल बिगड़ गया।

Delhi Indore Air India Flight Returns To Gate Amid
Delhi Indore Air India Flight Returns To Gate Amid

एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल

घटना की शुरुआत बोर्डिंग से पहले ही हो गई थी, जब यात्रियों को दो बार गेट बदलने की सूचना दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद जब यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया, तो तकनीकी क्लियरेंस नहीं मिलने के कारण फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर खड़ा रखा गया। इस दौरान विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद कर दिया गया, जिससे भीषण गर्मी में केबिन के अंदर यात्रियों की हालत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें देरी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। चालक दल की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती गई। स्थिति बिगड़ने पर अंततः विमान को वापस टर्मिनल पर लाया गया।

Air India Flight
Air India Flight

यात्रियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया

एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों ने एअर इंडिया के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और रिफंड की मांग को लेकर नारेबाजी की। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइन ने उनकी सुरक्षा और सुविधा के साथ लापरवाही बरती है। कई लोग वैकल्पिक फ्लाइट या पैसे वापसी की मांग को लेकर एयरपोर्ट पर डटे रहे।

सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर यात्रियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यात्री ने पोस्ट कर बताया कि इंदौर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-2516 का समय बार-बार बदला जा रहा है, जिससे यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह फ्लाइट उड़ान भरेगी या नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि उनकी फ्लाइट पहले दो घंटे देरी से चली और बाद में रद्द कर दी गई।

धैर्य बनाए रखने की अपील- एअर इंडिया

इस पूरे मामले पर एअर इंडिया की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि देरी परिचालन कारणों से हुई है और यात्रियों को हो रही असुविधा को कम करने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है। हालांकि, यात्रियों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है और वे जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने डिप्टी कमिश्नरों को समय सीमा से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य पूरे करने के निर्देश दिए
Next Article Jalandhar: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भोगपुर में बन रहे ‘ईस्टव्यू विलेज’ प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, बिना RERA मंजूरी बिक्री के आरोप, चीफ सैक्रेटरी से शिकायत, JDA ने भेजा नोटिस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.